मराठी

एथीन के बहुलकन के लिए मुक्त मूलक क्रियाविधि लिखिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

एथीन के बहुलकन के लिए मुक्त मूलक क्रियाविधि लिखिए।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

विभिन्‍न प्रकार की ऐल्कीन अथवा डाइईन और उनके व्युत्पन्नों का बहुलकन मुक्त मूलक जनक जैसे बेंन्ज़ोइल परॉक्साइड, ऐसीटिल परॉक्साइड, तृतीयक-ब्यूटिल परॉक्साइड आदि प्रारंभक (उत्प्रेक) की उपस्थिति में होते हैं। उदाहरण के लिए, एथीन का पॉलिथीन में बहुलकन, तापन अथवा बेंन्ज़ोइल परॉक्साइड प्रारंभक की अल्प मात्रा के साथ मिश्रण को प्रकाश में खुला छोड़ने पर होता है। प्रक्रिया परॉक्साइड द्वारा बनने वाले फ़ेनिल मुक्त मूलक के एथीन द्विकु-आबंध पर योग से प्रारंभ होती है एवं इस प्रकार एक नया और अधिक बड़ा मुक्त मूलक जनित होता है। इस चरण को श्रृंखला प्रारंभन पद कहते हैं। जब यह मूलक एथीन के दूसरे अणु के साथ अभिक्रिया करता है तब दूसग और अधिक बड़े आकार का मूलक बनता है। नए और अधिक बड़े मूलकों द्वारा इस अनुक्रम की पुनरावृत्ति अभिक्रिया को अग्र दिशा में ले जाती हैं और इस चरण को श्रृंखला संचरण पद कहते हैं। अंतिम रूप से किसी अवस्था पर इस प्रकार बनने वाला उत्पाद मूलक किसी अन्य मूलक के साथ अभिक्रिया द्वार बहुलकित उत्पाद बनाता है। इस चरण को

श्रृंखला समापन पद कहते हैं। पॉलिथीन के बहुलकन के चरणों के अनुक्रम को निम्न प्रकार से प्रदर्शित किया जा सकता है-

शृंखला प्रारंभक पद

\[\ce{\overset{\bullet}{C6}H5 + CH2 = CH2 -> C6H5 - CH2 - \overset{\bullet}{C}H2}\]

शृंखला संचरण पद

\[\begin{array}{cc}
\ce{C6H5 - CH2 - \overset{\bullet}{C}H2 + CH2 = CH2 -> C6H5 - CH2 - CH2 - CH2 - \overset{\bullet}{C}H2}\\
\downarrow\\
\phantom{...}\ce{C6H5 -( CH2 - CH2 )\text{n}- CH2 - \overset{\bullet}{C}H2}
\end{array}\]

shaalaa.com
बहुलकन के प्रकार
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?

संबंधित प्रश्‍न

निम्नलिखित बहुलक को बनाने वाले एकलक के नाम लिखिए -


निम्न को योगज और संघनन बहुलकों में वर्गीकृत कीजिए -

टेरिलीन, बैकलाइट, पॉलिथीन, टेफ़लॉन।


निम्नलिखित बहुलकों को उनके अंतराआण्विक बलों के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

नायलॉन-6, 6, ब्यूना-S, पॉलीथिन


संश्लिष्ट बहुलक क्या हैं? इसके के दो उदाहरण दीजिए।


\[\ce{(NH-CHR-CO)_\text{n}}\], एक समबहुलक है या सहबहुलक?


प्रत्यास्थ बहुलकों में प्रत्यास्थ गुण किस कारण से होता है ?


तापसुघट्य बहुलक को परिभाषित कीजिए और उदाहरण दो।


तापदृढ़ बहुलक को परिभाषित कीजिए और उदाहरण दो।


निम्नलिखित बहुलक को प्राप्त करने के लिए प्रयुक्त एकलक लिखिए-

बैकलाइट


रबर अणुओं में द्विबंधों की उपस्थिति किस प्रकार उनकी संरचना और क्रियाशीलता को प्रभावित करती है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×