Advertisements
Advertisements
Question
एल्युमिनियम के निष्कर्षण के महत्वपूर्ण सोपान लिखिए।
Very Long Answer
Advertisements
Solution
- बॉक्साइट अयस्क का सांद्रीकरण: एल्युमिनियम का मुख्य अयस्क बॉक्साइट है। बॉक्साइट में सिलिका (SiO2), फेरिक ऑक्साइड (Fe2O3) और टिटॅनिअम ऑक्साइड (TiO2) ये अशुद्धियाँ होती हैं। बेयर की विधि या हॉल की विधि से निक्षालन द्वारा ये अशुद्धियाँ अलग की जाती हैं। दोनों प्रक्रियाओं में, अंत में निस्तापन क्रियाद्वारा सांद्र एल्युमिना प्राप्त किया जाता है।
- एल्युमिना का विद्युत अपघटनी अपचयन: इस पद्धती में एल्युमिना के मिश्रण का (द्रवणांक >2000°C) स्टील के टंकी में विद्युत अपघटन किया जाता है। इस टंकी के आंतरिक भाग में ग्रेफाइट का अस्तर होता है। यह अस्तर ऋणाग्र का कार्य करता है। पिघले हुए विद्युत अपघटन में डुबोई हुई कार्बन (ग्रेफाइट) की छड़े धनाग्र का कार्य करती हैं। द्रवणांक 1000°C तक कम करने के लिए उसमें क्रायोलाइट (Na3AlF6) और फ्लोरस्पार (CaF2) मिलाया जाता है।
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
2025-2026 (March) Official Board Paper
