Advertisements
Advertisements
Question
एक व्यक्ति प्रत्येक घर में सुनार बनकर जाता है। उसने पुराने एवं मलीन सोने के आभूषणों में पहले जैसी चमक पैदा करने का ढोंग रचाया। कोई संदेह किए बिना ही एक महिला अपने सोने के कंगन उसे देती है जिसे वह एक विशेष विलयन में डाल देता है। कंगन नए की तरह चमकने लगते हैं लेकिन उनका वजन अत्यंत कम हो जाता है। वह महिला बहुत दुखी होती है तथा तर्क-वितर्क के पश्चात उस व्यक्ति को झुकना पड़ता है। एक जासूस की तरह क्या आप उस विलयन की प्रकृति के बारे में बता सकते हैं।
Short/Brief Note
Advertisements
Solution
सुनार द्वारा प्रयोग किया गया विलयन, एक्वा रेजिया है। एक्वा रेजिया एक लेटिन का शब्द है जिसका मतलब है 'रॉयल वाटर'। इसमें तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं नाइट्रिक अम्ल, 3 : 1 के अनुपात में होता है। एक्वा रेजिया सोना और प्लेटिनम को घोलने में समृद्ध है इसलिए महिला के कंगन का वजन अत्यंत कम हो गया था।
shaalaa.com
धातुओं की प्राप्ति
Is there an error in this question or solution?
