Advertisements
Advertisements
Question
एक दिन जब सुबह उठा तो हाथी-दल से ‘उमड़ते-घुमड़ते बादलों को देख मन प्रसन्न हो गया। गर्मी से राहत.....’ पंक्ति से प्रारंभ होने वाली लगभग 100 शब्दों में लघुकथा लिखिए।
Writing Skills
Advertisements
Solution
एक दिन जब सुबह उठा तो हाथी-दल से उमड़ते-घुमड़ते बादलों को देख मन प्रसन्न हो गया। गर्मी से राहत पाने के लिए परेशान लोग ठंडी हवा की तलाश में बाहर आ गए। जैसे ही बादल घिरे, तेज़ हवाएँ चलने लगीं और वातावरण शीतल होने लगा। आकाश में काले घने बादल गरजते हुए छा गए और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक लगातार वर्षा होती रही। गर्मी और तपिश से मुक्ति पाकर शहर के सभी निवासी अत्यंत आनंदित हो गए। बारिश के बाद खुले आसमान के नीचे सबने ताज़गी और ठंडक का अनुभव किया।
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
