English

एक आवृतबीजी पुष्प के उन अंगों के नाम बताएँ; जहाँ नर एवं मादा युग्मकोभिद् का विकास होता है? - Biology (जीव विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

Question

एक आवृतबीजी पुष्प के उन अंगों के नाम बताएँ; जहाँ नर एवं मादा युग्मकोभिद् का विकास होता है?

Answer in Brief
Advertisements

Solution

आवृतबीजी पादप (angiospermic plant) पुष्पीय पादप हैं। पुष्प एक रूपान्तरित प्ररोह (modified shoot) है जिसका कार्य प्रजनन होता है। पुष्प में निम्नलिखित चार चक्र होते हैं –

  1. बाह्यदलपुंज (Calyx) – इसका निर्माण बाह्यदल (sepals) से होता है।
  2. दलपुंज (Corolla) – इसका निर्माण दल (petals) से होता है।
  3. पुमंग (Androecium) – इसका निर्माण पुंकेसर (stamens) से होता है। यह पुष्प का नर जनन चक्र कहलाता है।
  4. जायांग (Gynoecium) – इसका निर्माण अंडप (carpels) से होता है। यह पुष्प का मादा जनन चक्र कहलाता है।

पुंकेसर के परागकोश (anther) में परागकण मातृ कोशिका (pollen mother cells) से अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा परागकण (pollen grains) का निर्माण होता है। परागकण नर युग्मकोभिद् (male gametophyte) कहलाता है।
अंडप (carpel) के तीन भाग होते हैं – अंडाशय (ovary), वर्तिका (style) तथा वर्तिकाग्र (stigma)। अंडाशय में बीजाण्ड का निर्माण होता है। बीजांड के बीजांडकाय की गुरुबीजाणु मातृ कोशिका (mega spore mother cell) से अर्द्धसूत्री विभाजन द्वारा अगुणित गुरुबीजाणु से मादा युग्मकोभिद् (female gametophyte) अथवा भ्रूणकोष (embryo sac) का विकास होता है।

shaalaa.com
पुष्प - आवृतबीजियों का एक आकर्षक अंग
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 1: पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन - अभ्यास [Page 26]

APPEARS IN

NCERT Jeev Vigyan [Hindi] Class 12
Chapter 1 पुष्पी पादपों में लैंगिक प्रजनन
अभ्यास | Q 1. | Page 26
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×