Advertisements
Advertisements
Question
ई-मेल द्वारा किसी दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 80 शब्दों में सूचित कीजिए कि आपके निवास स्थान के आसपास अधिक वर्षा के कारण बाढ़सा माहौल बन गया है। जल-भराव से मुक्ति के लिए तुरंत सहायता अपेक्षित है।
Advertisements
Solution
From: [email protected]
To: [email protected]
विषय - जल भराव से मुक्ति हेतु
महोदय,
मैं प्रिया शर्मा शांति नगर की निवासी हूँ। मेरा निवास स्थान बाढ़ के कारण बहुत बुरी तरह प्रभावित हो गया है। यहाँ पर जल-भराव के कारण एक बाढ़सा माहौल पैदा हो गया है। वर्षा तीव्र गति से होने के कारण यहाँ पर अधिक जल भरा हुआ है और नालियों के पानी का भी निकास नहीं हो रहा है। इससे मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है और डेंगू के एक-दो मामले भी प्रकाश में आए हैं। यह समस्या हम सभी को स्कूल और काम जाने में भी असुविधा पहुँचा रही है। मुझे तत्परता से तुरंत सहायता की आवश्यकता है ताकि जल-भराव से मुक्ति मिल सके। कृपया पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करवाएँ और मच्छरों को मारने की दवाई भी डालवाएँ। नगर निगम से सुनवाई का इंतजार है। कृपया जल्द से जल्द सहायता प्रदान करें।
सधन्यवाद
प्रिया शर्मा
