Advertisements
Advertisements
Question
“दूसरे दिन गया ने बैलों को हल में जोता”
खेतों में जुताई के लिए बैल और हल कृषि के पारंपरिक उपकरण हैं। कृषि के अन्य पारंपरिक और आधुनिक उपकरणों तथा उनके उपयोग के विषय में पता लगाइए और लिखिए।
Very Long Answer
Advertisements
Solution
- पारंपरिक कृषि उपकरणों में हल, कुदाल, फावड़ा, खुरपी और हँसिया शामिल हैं। हल से खेत की जुताई होती है। कुदाल और फावड़े से मिट्टी खोदी तथा समतल की जाती है। खुरपी से खरपतवार हटाए जाते हैं और हँसिया से फसल काटी जाती है। बैलगाड़ी का उपयोग सामान और फसल ढोने में होता है।
- आधुनिक उपकरणों में ट्रैक्टर, कल्टीवेटर, बीज बोने की मशीन, सिंचाई पंप, स्प्रिंकलर, ड्रिप सिंचाई प्रणाली, थ्रेशर और कंबाइन हार्वेस्टर शामिल हैं। ट्रैक्टर और कल्टीवेटर से खेत में तैयार किए जाते हैं। बीज बोने की मशीन से बीज समान दूरी पर बोए जाते हैं। पंप तथा स्प्रिंकलर और ड्रिप प्रणाली से खेतों में पानी पहुँचाया जाता है। थ्रेशर और कंबाइन हार्वेस्टर से फसल की गहाई तथा कटाई में मदद मिलती है।
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
