Advertisements
Advertisements
Question
डी.एन.ए. की प्रतिकृति बनाना जनन के लिए आवश्यक क्यों है?
Answer in Brief
Advertisements
Solution 1
डीएनए की प्रतिलिपि बनाना प्रजनन का एक आवश्यक हिस्सा है क्योंकि यह माता-पिता से संतानों तक आनुवंशिक जानकारी पहुंचाता है। यह किसी जीव की शारीरिक संरचना को निर्धारित करता है डी.एन.ए, की प्रतिकृतिबनाने के लिए कोशिकाएँ विभिन्न रासायनिक क्रियाओं का उपयोग करती हैं। जनन कोशिका में इस प्रकार डी.एन.ए. की दो प्रतिकृतियाँ बनती हैं तथा उनका एक-दूसरे से अलग होना आवश्यक हैं। इसलिए डी.एन.ए. की प्रतिकृति बनने के साथ-साथ दूसरी कोशिकीय संरचनाओं का सृजन भी होता रहता है। इसके बाद डी.एन.ए. की प्रतिकृतियाँ विलग हो जाती हैं। परिणामत: एक कोशिका विभाजित होकर दो कोशिकाएँ बनाती है।
shaalaa.com
Solution 2
क्योंकि-
- डी.एन.ए. की प्रतिकृति का बनना जनन की मूल घटना है जो संतति जीव में जैव विकास के लिए उत्तरदायी होती है।
- कोशिका के केंद्रक के डी.एन.ए. में प्रोटीन संश्लेषण हेतु सुचना निहित होती है। डी.एन.ए. की प्रतिकृति बनने के समय जिस तरह की सूचनाएँ प्रतिकृति में शामिल होती है, बनने वाला प्रोटीन भी उसी प्रकार का बनता है।
- भिन्न-भिन्न प्रोटीन के कारण जीवों के शारीरिक अभिकल्प में भी विविधता आ जाती है। संतति कोशिकाएँ समान होते हुए भी किसी न किसी रूप में एक दुसरे से भिन्न होती हैं।
- डी.एन.ए. की प्रतिकृति में मौलिक DNA से कुछ परिवर्तन होता है, मूलत: समरूप नहीं होते अत: जनन के बाद इन पीढ़ियों में सहन करने की क्षमता होती है।
- डी.एन.ए. की प्रतिकृति में यह परिवर्तन परिवर्तनशील परिस्थितियों में जीवित रहने की क्षमता प्रदान करती है।
- डी.एन.ए. की प्रतिकृति में परिवर्तन विभिन्नताएँ लाती है जो जीवों की उत्तरजीविता बनाए रखती है।
shaalaa.com
एकल जीवों में प्रजनन की विधि
Is there an error in this question or solution?
