English

दिए गए अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। आर्थिक वृद्धि के आधार के रूप में तृतीयक सेक्टर के साथ चतुर्थक सेक्टर ने सभी प्राथमिक व द्वितीयक से

Advertisements
Advertisements

Question

दिए गए अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

चतुर्थक सेक्टर

आर्थिक वृद्धि के आधार के रूप में तृतीयक सेक्टर के साथ चतुर्थक सेक्टर ने सभी प्राथमिक व द्वितीयक से रोजगारों को प्रतिस्थापित कर दिया है। विकसित अर्थव्यवस्थाओं में आधे से अधिक कर्मी, ‘ज्ञान क्षेत्रक’ में कार्यरत हैं तथा पारस्परिक कोष (म्यूचुअल फंड) प्रबंधकों से लेकर कर परामर्शदाताओं, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स एवं सांख्यिकीविद जैसी सूचना आधारित सेवाओं की माँग एवं उपयोग में अति उच्च वृद्धि हुई है। कार्यालय भवनों में कार्यरत कर्मी, प्रारंभिक विद्यालयों, विश्वविद्यालयी कक्षाओं, अस्पतालों व डॉक्टरों के कार्यालयों, रंगमंचों, लेखाकार्य और दलाली की फर्मों में काम करने वाले कर्मचारी इस वर्ग की सेवाओं से संबंध रखते हैं।

कुछ तृतीयक क्रियाओं की भाँति, चतुर्थक क्रियाकलापों को भी बाह्यस्रोतन के माध्यम से किया जा सकता है। ये सेवाएँ संसाधनों से बँधी हुई, पर्यावरण से प्रभावित अथवा अनिवार्य रूप से बाज़ार द्वारा स्थानीयकृत नहीं हैं।

  1. ‘बाह्यस्रोतन’ की अवधारणा को परिभाषित कीजिए। (1)
  2. विकसित देशों में 50 प्रतिशत से अधिक कर्मी अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्रक से जुड़े हैं? (1)
  3. ‘पारस्परिक कोष प्रबंधक’ किस प्रकार की सेवाओं की माँग कर रहे हैं? (1)
Short Answer
Advertisements

Solution

  1. बाह्यस्रोतन दक्षता में सुधार करने या लागत कम करने के लिए विशिष्ट व्यावसायिक कार्यों या गतिविधियों को बाहरी एजेंसियों या सेवा प्रदाताओं को अनुबंध पर देने की एक प्रथा है।
  2. विकसित देशों में 50 प्रतिशत से अधिक कर्मी ‘ज्ञान क्षेत्रक’ में कार्यरत हैं, जिसमें चतुर्थक और तृतीयक सेक्टर शामिल हैं।
  3. पारस्परिक कोष (म्यूचुअल फंड) प्रबंधक सूचना आधारित सेवाओं की माँग कर रहे हैं।
shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2025-2026 (March) 64/2/2
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×