Advertisements
Advertisements
Question
धीरे-धीरे सब कुछ बदल रहा है।
इस वाक्य में 'बदल रहा है' क्रिया है। यह क्रिया कैसे हो रही है -धीरे-धीरे। अत: यहॉँ धीरे-धीरे क्रिया-विशेषण है। जो शब्द क्रिया की विशेषता बताते हैं, क्रिया-विशेषण कहलाते हैं। जहाँ वाक्य में हमें पता चलता है क्रिया कैसे, कब, कितनी और कहाँ हो रही है, वहाँ वह शब्द क्रिया-विशेषण कहलाता है।
(क) ऊपर दिए गए उदाहरण को ध्यान में रखते हुए क्रिया-विशेषण से युक्त लगभग पाँच वाक्य पाठ में से छाँटकर लिखिए।
(ख) धीरे-धीरे, ज़ोर से, लगातार, हमेशा, आजकल, कम, ज़्यादा, यहाँ, उधर, बाहर - इन क्रिया-विशेषण शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए।
(ग) नीचे दिए गए वाक्यों में से क्रिया-विशेषण और विशेषण शब्द छाँटकर अलग लिखिए -
| वाक्य | क्रिया-विशेषण | विशेषण |
|
1. कल रात से निरंतर बारिश हो रही है। |
||
| 2. पेड़ पर लगे पके आम देखकर बच्चों के मुँह में पानी आ गया। | ||
| 3. रसोईघर से आती पुलाव की हलकी खुशबू से मुझे ज़ोरों की भूख लग आई। | ||
| 4. उतना ही खाओ जितनी भूख है। | ||
| 5. विलासिता की वस्तुओं से आजकल बाज़ार भरा पड़ा है। |
Advertisements
Solution
(क) क्रिया-विशेषण से युक्त शब्द -
- एक छोटी-सी झलक उपभोक्तावादी समाज की।
- आप उसे ठीक तरह चला भी न सकें।
- हमारा समाज भी अन्य-निर्देशित होता जा रहा है।
- लुभाने की जी तोड़ कोशिश में निरंतर लगी रहती हैं।
- एक सुक्ष्म बदलाव आया है।
(ख) क्रिया-विशेषण शब्दों से बने वाक्य -
- धीरे-धीरे- धीरे-धीरे मनुष्य के स्वभाव में बदलाव आया है।
- ज़ोर से- इतनी ज़ोर से शोर मत करो।
- लगातार- बच्चे शाम से लगातार खेल रहे हैं।
- हमेशा - वह हमेशा चुप रहता है।
- आजकल - आजकर बहुत बारिश हो रही है।
- कम - यह खाना राजीव के लिए कम है।
- ज़्यादा - ज़्यादा क्रोध करना हानिकारक है।
- यहाँ - यहाँ मेरा घर है।
- उधर- उधर बच्चों का स्कूल है।
- बाहर - अभी बाहर जाना मना है।
(ग)
| क्रिया-विशेषण | विशेषण |
| निरंतर | कल रात |
| मुँह में पानी | पके आम |
| भूख | हल्की खुशबू |
| भूख | उतना, जितना |
| आजकल | भरा |
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
गुरुजी ने लेखक को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में द्वीप जैसे बालूचर पर जाने से क्यों रोका?
गोपाल प्रसाद ऐसा क्यों चाहते थे कि उनकी बहू ज्यादा से ज्यादा दसवीं ही पास हो ?
'गरीब आदमी का शमशान नहीं उजड़ना चाहिए।' इस कथन का आशय स्पष्ट कीजिए।
माटी वाली गरीब जरूर है पर उसके चरित्र में जीवन मूल्यों की कमी नहीं है। उसकी चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताइए कि आप उससे कौन-कौन से जीवन मूल्य अपनाना चाहेंगे?
लेखिका को अपनी माँ और अन्य परंपरागत माताओं में क्या अंतर नज़र आया?
लेखक ने अपने जीवन में जिन कठिनाइयों को झेला है, उनके बारे में लिखिए।
‘बच्चन जी समय पालन के प्रति पाबंद थे।’ पठित पाठ में वर्णित घटना के आधार पर स्पष्ट कीजिए। इससे आपको किन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है?
किन बातों से प्रकट होता है कि हीरा-मोती में भाई चारा था।
हीरा-मोती को वाणी की कमी क्यों अखर रही थी?
बालिका ने बैलों को भागने में किस तरह मदद की?
‘मोती के स्वभाव में उग्रता है’–उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।
पाठ के आधार पर आज के उपभोक्तावादी युग में पनप रही 'दिखावे की संस्कृति' पर विचार व्यक्त कीजिए।
पुरुषों का झुकाव सौंदर्य प्रसाधनों की ओर बढ़ा है। उपभोक्तावाद की संस्कृति’ पाठ के आलोक में स्पष्ट कीजिए।
समाज में बढ़ती अशांति और आक्रोश का मूलकारण आप की दृष्टि में क्या है? उपभोक्तावाद की संस्कृति पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
सालिम अली ने पूर्व प्रधानमंत्री के सामने पर्यावरण से संबंधित किन संभावित खतरों का चित्र खींचा होगा कि जिससे उनकी आँखें नम हो गई थीं?
बिठूर पहुँचकर अंग्रेज सैनिक दल ने क्या किया?
प्रेमचंद के व्यक्तित्व को उभारने के लिए लेखक ने जिन विशेषणों का उपयोग किया है उनकी सूची बनाइए।
लेखिका महादेवी वर्मा के बचपन के समय लड़कियों के प्रति समाज की सोच कैसी थी? ‘मेरे बचपन के दिन पाठ’ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
गुरुदेव पशु-पक्षियों से भी लगाव रखते थे। एक कुत्ता और एक मैना’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
