English

चर्चा कीजिए: क्या कचरे के निपटान से संबंधित समस्याओं को कम करना संभव है? - Science (विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

Question

चर्चा कीजिए:

क्या कचरे के निपटान से संबंधित समस्याओं को कम करना संभव है?

Answer in Brief
Advertisements

Solution

जी हाँ, कचरे के निपटान से संबंधित समस्याओं को कम करना संभव है।

  1. हम प्लास्टिक की थैलियों का कम से कम उपयोग करें। जहाँ भी संभव हो बिना किन्हीं दुष्प्रभावों के हम इन थैलियों का पुनः उपयोग करें।
  2. दुकानदारों से कागज़ के थैले उपयोग करने का आग्रह करें। खरीदारी के लिए बाज़ार जाते समय हम घर से कपड़े अथवा जूट का थैला लेकर जाएँ।
  3. हम खाद्य पदार्थों के संग्रहण के लिए प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करें।
  4. हम उपयोग के पश्चात प्लास्टिक की थैलियों को इधर-उधर न फेंकें।
  5. हम प्लास्टिक की थैलियों और अन्य प्लास्टिक की वस्तुओं को कभी भी न जलाएँ।
  6. हम कचरे को प्लास्टिक की थैलियों में न भरें और बाहर न फेंकें।
  7. हम वर्मीकंपोस्टिंग का उपयोग कर रसोई के अपशिष्ट का विवेकपूर्ण निपटान करें।
  8. हम कागज़ पुनः चक्रित करें।
  9. हम कागज़ के दोनों ओर लिखें। रफ़ कार्य के लिए स्लेट का प्रयोग करें। अभ्यास-पुस्तिका में बिना लिखे छूटे कागज़ों को रफ़ कार्य के लिए उपयोग करें।
shaalaa.com
अपशिष्ट और इसकी श्रेणियाँ
  Is there an error in this question or solution?
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×