Advertisements
Advertisements
Question
छत्रपति शिवाजी विद्यालय, अकोला में मनाए गए, 'हिंदी दिन समारोह' का 70 से 80 शब्दों में वृत्तांत - लेखन कीजिए।
(वृत्तांत में स्थल, काल, घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)
Advertisements
Solution
हिंदी दिन समारोह
अकोला स्थित छत्रपति शिवाजी विद्यालय में 14 सितंबर, 2023 को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला। इस अवसर पर विशेष अतिथि नगरसेवक श्री कल्याण सावंत उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मोहन यादव, उपप्रधानाचार्या मालती जोशी, सभी शिक्षक और विद्यार्थी इस समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व को प्रदर्शित करते हुए नृत्य, गीत, भाषण और नाट्य प्रस्तुति की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारतेंदु हरिश्चंद्र की प्रसिद्ध कविता 'निज भाषा' और नाटक 'अंधेरनगरी' का मंचन था, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।
विशेष अतिथि श्री सावंत ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य श्री यादव ने भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानचिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस कार्यक्रम ने हिंदी भाषा के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।
