Advertisements
Advertisements
Question
“छेद कर काँटा किसी की उँगलियाँ, फाड़ देता है किसी का वर बसना” आप अपने आस-पास की किसी समस्या का वर्णन कीजिए जिसे आप ‘काँटे’ के समान महसूस करते हैं। उस समस्या का समाधान भी सुझाइए।
Very Long Answer
Advertisements
Solution
मेरे आस-पास प्रदूषण एक ऐसी समस्या है जो 'काँटे' के समान लगती है। सड़कों पर गाड़ियों का धुआँ, कूड़े-कचरे के ढेर और लाउडस्पीकरों का तेज शोर सबको चुभते हैं। दूषित हवा से लोगों को साँस की बीमारियाँ हो रही हैं, गंदा जल बीमारियाँ फैला रहा है और शोर से बुजुर्गों तथा बच्चों का मन-कान परेशान रहते हैं। यह काँटे की तरह हर व्यक्ति के स्वस्थ और सुखी जीवन में छेद कर रही है।
समाधान-
- हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और उनकी रक्षा करनी चाहिए।
- कचरा कूड़ेदान में ही डालना चाहिए और प्लास्टिक का उपयोग कम करना चाहिए।
- पास की दूरी के लिए पैदल या साइकिल से चलना चाहिए तथा सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करना चाहिए।
- त्योहारों पर पटाखे न जलाकर और शोर कम करके शांत माहौल बनाना चाहिए। जागरूक बनकर हम सब मिलकर इस 'काँटे' जैसी समस्या को दूर कर सकते हैं।
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
