Advertisements
Advertisements
Question
बकरी अपनी कहानी में क्या–क्या बताती?
Advertisements
Solution
बकरी ने कहानी सुनाई कि वह एक रात गाय के पास ही बंधी थी। अचानक बाघ आया और गाय पर झपटा। देखते-ही-देखते उसने गाय की गर्दन दबा डाली। यह देखकर मैं इतना डर गई कि मुझे होश ही नहीं रहा। थोड़ी देर बाद जब होश आया, तो देखा बाघ गाय को खा रहा था। मैं तो डरकर एक कोने में छिप गई। सुबह सारे लोग इकट्ठा हो गए। वे ये सब देखकर परेशान हो उठे। सब मिलकर मीरा बहन के पास आए। मीरा बहन ने बाघ को पकड़ने के लिए ऐसा पिंजड़ा बनवाया, जिसमें घुसते ही पिंजड़ा बंद हो जाता था। बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे में मुझे बांध दिया गया। मैं तो बहुत ही डर गई और ज़ोर-ज़ोर से मिमियाने लगी। डर के मारे में काँपने लगी। मैं ठंड भरी रात में भी पसीने से भीग गई थी। इतने में आधी रात में मीरा बहन ने पिंजड़े का दरवाजा बंद कर दिया। तब मेरी जान में जान आई और मैं बच गई। वह एक देवी की तरह मेरी सहायता के लिए आयी थीं।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
कहानी में बाघ को खतरनाक जानवर बताया गया है। नीचे दी गई सूची में सबसे खतरनाक चीज़ तुम्हारी समझ में क्या है और क्यों?
| चाकू, बिजली, टूटा हुआ काँच, आग |
मीरा बहन की बात सुनकर गाँव के लोगों को निराशा हुई होगी। उन्होंने मीरा बहन से क्या कहा होगा? सोचकर गाँव के लोगों की बातें लिखो।
गेंवली गाँव के आसपास के जंगलों में बाघ जैसे खतरनाक जानवर भी रहते थे। तुम्हारे हिसाब से नीचे लिखे जंतुओं में से कौन-कौन खतरनाक हो सकते हैं?
| भैंस, चीता, बकरी, कुत्ता, बिल्ली, चूहा, साँप, बिच्छू, कछुआ, केंचुआ, तिलचट्टा, कबूतर, भालू |
चूहा पकड़ने का पिंजड़ा देखकर बताओ कि वह अपने आप कैसे बंद हो जाता है और एक बार कैद हो जाने के बाद चूहा उससे बाहर क्यों नहीं आ पाता?
गाँव वालों ने बाघ को पिंजड़े में बंद करने की योजना बनाई थी। किसी आज़ाद पशु या पक्षी को पिंजड़े में बंद करके रखना सही है या गलत? क्यों?
अपने मन से सोचकर लिखो, ऐसा कैसे किया होगा?
बाघ की खबर पूरे गाँव में फैल गई। कैसे?
अपने मन से सोचकर लिखो, ऐसा कैसे किया होगा?
लोग मीरा बहन के पास पहुँचे। क्यों?
सोचो, अगर यह कहानी बकरी सुनाती, तो क्या-क्या बताती। उसकी कहानी मज़ेदार होती न?
गाँववालों ने बाघ को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई थी। कक्कू के घर में रोज़ बिल्ली आकर दूध पी जाती है। कक्कू की मदद करने के लिए कोई योजना बनाओ।
बाघ, गाय, बकरी, हाथी और हिरण जानवर हैं। नीचे लिखी हुई चीज़ें क्या है? खाली जगह में लिखो।
अगरतला, अल्मोड़ा, रायपुर, कोच्चि, वडोदरा - ______
बाघ, गाय, बकरी, हाथी और हिरण जानवर हैं। नीचे लिखी हुई चीज़ें क्या है? खाली जगह में लिखो।
जलेबी, लड्डू, मैसूरपाक, कलाकंद, पेड़ा - ______
बाघ, गाय, बकरी, हाथी और हिरण जानवर हैं। नीचे लिखी हुई चीज़ें क्या है? खाली जगह में लिखो।
नर्मदा, कावेरी, सतलुज, ब्रह्मपुत्र, यमुना - ______
बाघ, गाय, बकरी, हाथी और हिरण जानवर हैं। नीचे लिखी हुई चीज़ें क्या है? खाली जगह में लिखो।
गेहूँ, बाजरा, चावल, रागी, मक्का - ______
बाघ, गाय, बकरी, हाथी और हिरण जानवर हैं। नीचे लिखी हुई चीज़ें क्या है? खाली जगह में लिखो।
कुर्ता, साड़ी, फ़िरन, लहँगा, कमीज़ - ______
हवाई जहाज़ आसमान उड़ रहा है।
तुम्हें यह वाक्य कुछ अटपटा लग रहा होगा। इस वाक्य को फिर से पढ़ो।
हवाई जहाज़ आसमान में उड़ रहा है।
1. अब इसी तरह इस वाक्य को ठीक करो।
- धूप बैठकर ढोकला खाया।
- पुतुल काम करने मना कर दिया।
- लता सब मूँगफली खिलाई।
- पहाड़ी गाँवों बाघ डर बना रहा है।
2. अब वे सभी शब्द फिर से लिखो जिन्हें तुमने जोड़ा है।
