English

भारत जैसे देशों के लिए सोवियत संघ के विघटन के क्या परिणाम हुए? - Political Science (राजनीति विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

Question

भारत जैसे देशों के लिए सोवियत संघ के विघटन के क्या परिणाम हुए?

Long Answer
Advertisements

Solution

  • भारत जैसे देशों के लिए सोवियत संघ के विघटन के निम्नलिखित परिणाम हुए -
  1. सोवियत संघ के विघटन के बाद से भारत अन्य प्रजातंत्रीय देशों की तरह विश्व की एकमात्र हमाशक्ति अमरीका की तरफ और मजबूती से दोस्ती करने के लिए बढ़ता चला गया। मिश्रित अर्थव्यवस्था को सन 1991 से ही धीरे - धीरे छोड़ दिया गया। नई आर्थिक निति को घोषणा कर दी गई। भारत में भी लोग पूँजीवादी अर्थव्यवस्था को अंतर्राष्टीय स्तर पर प्रभुत्वशाली अर्थव्यवस्था मानने लगे। भारत में उदारीकरण तथा वैश्वीकरण का नीतिया अपनाई जाने लगी। विश्व बैंक और अंतर्राष्टीय मुद्रा कोष जैसी विभिन्न संस्थाएँ देश का प्रबल परामर्श दात्री मानी जाने लगी।
  2. भारत शीतयुद्ध को रोकने की चाह करने वाले राष्टों में अग्रणी राष्ट्र था। सोवियत संघ के विघटन के बाद उसे लगने लगा की अब विश्व में शीतयुद्ध का दौर और अंतर्राष्टीय तनावपूर्ण वातावरण एवं संघर्ष की समाप्ति हो जाएगी। भारत ने महसूस किया की अब सैन्य गुटों के गठन की प्रक्रिया रुकेगी तथा हथियारों की तेज दौड़ भी थमेगी। भारत में सरकार तथा जनता को एक नई अन्तर्राष्टीय शातिं की संभावना दिखाई देने लगी।
  3. सोवियत संघ के विघटन के बाद से भारत में राजनितिक रूप से उदारवादी लोकतंत्र राजनितिक जीवन को सूत्र बद्ध करने वाला अधिक प्रबल रूप में बुद्धिजीवियों तथा अधिकांश पार्टियों द्वारा समझा जाने लगा है। अनेक वामपंथी विचारों को एक झटका सा लगा हैं। वे मानते हैं की शीघ्र ही पुनः विश्व में साम्यवादी का बोलबाला होगा।
  4. भारत ने मध्य एशियाई देशों के प्रति अपनी विदेश निति को नाये सिरे से तय करना शुरू कर दिया है। सोवियत संघ से अलग हुए सभी पद्रह गणराज्यों से भारत के संबंध नये रूप से निर्धारित किये जा रहे है। भारत, चीन, रूस, के साथ - साथ पूर्व साम्यवादी देशों के साथ भी मुक्त व्यपार को अपनाना जरूरी मान रहा हैं भारत रूस, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान और अजरबेजान से तेल और गैस (जो इन चीजों के बड़े उत्पादक हैं) अन्य देशों के क्षेत्रो से पाइप - लाइन गुजर करके लेन तथा अपनी जरूरते पूरी करने के प्रंयास में जूटा हुआ है। भारत रूस के साथ - साथ इन देशों में अपनी संस्कृति के प्रचार के लिए कई तरह के समझौते कर चूका है।
shaalaa.com
पूर्व-साम्यवादी देश और भारत
  Is there an error in this question or solution?
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×