English

भारत और ब्राज़ील के जलवायु की तुलना कीजिए। - Geography [भूगोल]

Advertisements
Advertisements

Question

भारत और ब्राज़ील के जलवायु की तुलना कीजिए।

Short/Brief Note
Advertisements

Solution

भारत और ब्राज़ील के जलवायु की तुलना नीचे दिए अनुसार है:

  1. भारत में मानसून प्रकार की जलवायु पाई जाती है। इसके विपरीत ब्राज़ील में उष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है।
  2. सामान्यत: भारत के दक्षिणी भाग में अपेक्षाकृत अधिक तापमान तथा उत्तरी भाग में कम तापमान पाया जाता है। इसके विपरीत, ब्राज़ील के उत्तरी भाग में अपेक्षाकृत अधिक तापमान तथा दक्षिणी भाग में कम तापमान पाया जाता है।
  3. सामान्य रूप से भारत के दक्षिणी भाग में वर्षा की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक तथा उत्तरी भाग में वर्षा की मात्रा कम होती है। इसके विपरीत, ब्राज़ील के उत्तरी भाग में वर्षा की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक तथा दक्षिणी भाग में वर्षा की मात्रा कम पाई जाती है।
  4. सामान्य: भारत के तटीय प्रदेश में उष्ण तथा आर्द्र जलवायु पाई जाती है। इसके विपरीत, ब्राज़ील के पूर्वी तटीय प्रदेश में अपेक्षाकृत सौम्य तथा समशीतोष्ण जलवायु पाई जाती है।
shaalaa.com
ब्राज़ील की जलवायु
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 4: जलवायु - स्वाध्याय [Page 31]

APPEARS IN

Balbharati Bhugol [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 4 जलवायु
स्वाध्याय | Q ४. (ई) | Page 31

RELATED QUESTIONS

निम्नलिखित प्रदेशों को तालिका में उपयुक्त स्थान पर लिखिए:

बिहार, टोकांटिंस, पेरनामब्यूको, अलाग्वास, पूर्वी महाराष्ट्र, राजस्थान का पश्चिमी भाग, गुजरात, रियो ग्रांडे डी नोर्टे, पराईबा, पश्चिमी घाट, पूर्वी हिमालय, पश्चिमी आंध्र प्रदेश, पोराइमा, अमेजोनास, पश्चिम बंगाल, रियो ग्रांडे डो सूल, सांता कटरीना, गोआ।

प्रदेश भारत ब्राज़ील
अधिक वर्षा वाले    
मध्यम वर्षा वाले    
कम वर्षा वाले    

सही या गलत लिखिए। गलत वाक्य को सुधार कर पुनः लिखिए:

ब्राज़ील भूमध्य रेखा पर स्थित है। इसका बहुत बड़ा प्रभाव ब्राज़ील की जलवायु पर होता है।


सही या गलत लिखिए। गलत वाक्य को सुधार कर पुनः लिखिए:

ब्राज़ील एवं भारत में एक ही समय पर समान ऋतुएँ होती हैं।


भौगोलिक कारण लिखिए:

ब्राज़ील की उच्चभूमि के उत्तर-पूर्वी भाग में बहुत कम वर्षा होती है।


भौगोलिक कारण लिखिए:

ब्राज़ील में नियमित रूप से हिमपात नहीं होता।


भौगोलिक कारण लिखिए:

भारत में आरोही प्रकार की वृष्टि कम होती है।


भौगोलिक कारण लिखिए:

ब्राज़ील में उष्णकटिबंधीय चक्रवात कम ही आते हैं।


ब्राज़ील की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारकों के बारे में लिखिए।


ब्राज़ील में दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिशा से आने वाली ______ हवाओं से वर्षा होती है।


ब्राज़ील के वृष्टि-छाया के प्रदेश को किस नाम से जाना जाता है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×