Advertisements
Advertisements
Question
अपने विद्यालय और मोहल्ले के आसपास की समस्याओं पर नज़र डालें। खराब सड़कें पर रिपोर्ट तैयार करें और अपने शहर के अखबार में भेजें।
Advertisements
Solution
नई दिल्ली, 8 अगस्त।
विषय: खराब सड़कों से परेशान मोहल्लेवासी
हमारे विद्यालय और मोहल्ले के आसपास की सड़कें लंबे समय से खराब हैं। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और टूटी सड़कें होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष कठिनाई होती है।
बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार वाहन चालक गड्ढों से बचने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण यातायात भी प्रभावित होता है और धूल-मिट्टी से आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित विभाग को कई बार सड़क की मरम्मत के लिए शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से सड़कों की शीघ्र मरम्मत, गड्ढों को भरने और नियमित रूप से सड़क की देखभाल करने की माँग की है।
संवाददाता
हिंदुस्तान टाइम्स
