Advertisements
Advertisements
Question
अपने क्षेत्र की महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
Advertisements
Solution
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री जी
दिल्ली।
विषय - महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना हेतु पत्र।
माननीय महोदय जी,
वर्तमान परिस्थितियों में महिलाओं को रोजगार प्रदान करना ही मेरा लक्ष्य हैं इसीलिए मैं अपने ग्रामीण क्षेत्र की बेरोजगार महिलाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु स्थानीय स्तर पर सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करना चाहती हूँ। सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण प्राप्त करके महिलाएँ घर बैठे लोगों के कपड़े सिलकर अच्छी आमदनी अर्जित कर सकें। इस प्रशिक्षण केंद्र को खोलने का एक मात्र उद्देश्य यही है कि महिलाएँ आत्मनिर्भर बनकर पारिवारिक आय को बढ़ाने में सहयोग देंगी अपने जीवन को बेहतर बनाकर बच्चों को शिक्षा अच्छी शिक्षा प्रदान कर उन्हें एक श्रेष्ठ नागरिक बनाएँगी। वास्तव में महिलाएँ ही परिवार की धूरी हैं, उनकी सहायता करना ही हमारा पुनीत कार्य हैं।
आपसे अनुरोध ही नहीं विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त कार्य योजना को आप शीघ्रातिशीघ्र क्रियांवित करने की कृपा करेंगे।
धन्यवाद!
भवदीय
वनिता कुमारी गुप्ता
बिहार।
