English

अन्तर स्पष्ट कीजिए: ऑक्सीकरण और अपचयन - Science and Technology 1 [विज्ञान और प्रौद्योगिकी १]

Advertisements
Advertisements

Question

अन्तर स्पष्ट कीजिए:

ऑक्सीकरण और अपचयन

Distinguish Between
Advertisements

Solution

अ. क्र. ऑक्सीकरण अपचयन
१. जिस रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारक पदार्थों का आक्सीजन से संयोग होता है या जिस रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारक पदार्थ से हाइड्रोजन निकल जाती है और उत्पाद प्राप्त होता है ऐसी अभिक्रियाओं को ऑक्सीकरण अभिक्रिया कहते है। जिस रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारी पदार्थ हाइड्रोजन ग्रहण करता है उस अभिक्रिया को अपचयन अभिक्रिया कहते हैं।
२. हाइड्रोजन का निष्कासन
\[\ce{2H2S + O2 -> H2O + 2S}\]
ऑक्सीजन का निष्कासन
\[\ce{ZnO + C -> Zn + CO}\]
३. ऑक्सीजन का योग
\[\ce{C + O2 -> CO2}\]
हाइड्रोजन का योग
\[\ce{Ca + H2 -> CaH2}\]
४. इलेक्ट्रॉनिक अवधारणा के अनुसार, इलेक्ट्रॉनों के त्याग को ऑक्सीकरण अभिक्रिया कहा जाता है।
\[\ce{Ca -> Ca^2+ + 2e^-}\]
इलेक्ट्रॉनिक अवधारणा के अनुसार, इलेक्ट्रॉनों को ग्रहण करने को अपचयन अभिक्रिया कहा जाता है।
\[\ce{Zn^2+ + 2e^- -> Zn}\]
५. ऑक्सीकरण के दौरान, ऑक्सीकरण संख्या बढ़ती है। अपचयन के दौरान, ऑक्सीकरण संख्या घटती है।
६. ऑक्सीकरण के दौरान, अपचायक स्वयं ऑक्सीकृत हो जाता है। अपचयन के दौरान, ऑक्सीकारक स्वयं अपचयित हो जाता है।
shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2025-2026 (March) Official Board Paper
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×