English

अमर और समर एक फर्म में साझेदार हैं और उनका लाभ हानि विभाजन अनुपात 3: 1 है। वे कुँवर को लाभ में 1/4 भाग के लिए प्रवेश देते हैं।

Advertisements
Advertisements

Question

अमर और समर एक फर्म में साझेदार हैं और उनका लाभ हानि विभाजन अनुपात 3: 1 है। वे कुँवर को लाभ में 1/4 भाग के लिए प्रवेश देते हैं। कुँवर ख्याति में अपने भाग को नकद लाने में असमर्थ है। कुँवर के प्रवेश पर फर्म की ख्याति 80,000 रुपये पर मूल्यांकित की गई है। कुँवर के प्रवेश पर ख्याति संबंधित रोज़नामचा प्रविष्टि दें।

Journal Entry
Advertisements

Solution

पुराना अनुपात = अमर : समर = 3 : 1

नई फर्म की ख्याति = 80,000 रु.

कुँवर का ख्याति का हिस्सा = `80,000 xx 1/4` = 20,000 रु.

सुचना के अनुसार पुराना अनुपात (3 : 1) ही त्याग का अनुपात होता है। 

रोज़नामचा प्रविष्टि
दिनांक विवरण नाम (₹) जमा (₹)
  कुँवर की पूँजी खाता ...नाम 20,000  
  अमर के पूँजी खाते से   15,000
  समर के पूँजी खाते से   5,000
  (कुँवर की ख्याति का हिस्सा पुराने साझेदारों द्वारा
उनके पूँजी खाते से त्याग अनुपात में वसूल किया जाना)
   
shaalaa.com
साझेदार का प्रवेश
  Is there an error in this question or solution?

RELATED QUESTIONS

उन मदों की पहचान कीजिए जिनके संदर्भ में प्रवेश के समय समायोजन किया जाता है।


नए साझेदार के प्रवेश पर पुराने साझेदारों के नए लाभ विभाजन अनुपात की गणना क्यों आवश्यक होती है।


अ और ब फर्म में साझेदार हैं। लाभ का विभाजन 3 : 2 के अनुपात से करते हैं। वे स को लाभ में 1/4 भाग के लिए साझेदारी में प्रवेश देते हैं। स पूँजी के लिए 30,000 रुपये और ख्याति की आवश्यक राशि रोकड़ में लाता है। फर्म की ख्याति का मूल्यांकन 20,000 रुपये किया गया। नया लाभ विभाजन 2 : 1 : 1 है। अ और ब अपने भाग की राशि को निकाल लेते हैं। रोज़नामचा प्रविष्टियाँ दें।


आरती और भारती फर्म में साझेदार है। लाभ का विभाजन 3: 2 के अनुपात में करते हैं। वे सारथी को लाभ में 1/4 भाग के लिए फर्म में प्रवेश देते हैं। सारथी अपनी पूँजी के लिए 50,000 रूपये और 1/4 भाग की ख्याति के लिये 10,000 रुपये लाती है। आरती और भारती की पुस्तकों में ख्याति का मूल्य 5,000 रुपये विद्यमान है। आरती, भारती और सारथी के मध्य का लाभ विभाजन का अनुपात 2: 1: 1 है। नयी फर्म की पुस्तकों में आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ अभिलेखन करें।


एक्स और वाई साझेदार हैं और 4 : 3 के अनुपात में लाभ व हानि का विभाजन करते हैं। वे जैड को लाभ में 1/8 भाग के लिए प्रवेश देते हैं। जैड 20,000 रूपये पूँजी के लिए और 1/8 भाग ख्याति के लिए 7,000 रुपये दर्शाने का निर्णय लेते हैं। एक्स, वाई और जैड की पुस्तकों में रोजनामचा प्रविष्टियाँ करें।


अमित और विनय फर्म में साझेदार हैं। उनका लाभ विभाजन अनुपात 3 : 1 है। 01 अप्रैल 2017 को वे रंजन को फर्म में प्रवेश देते हैं। रंजन के प्रवेश पर लाभ व हानि खाता 40,000 रुपये (नाम शेष) दर्शा रहा है। आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टि दें।


अ और ब 3/4 और 1/4 अनुपात में लाभों का विभाजन करते हैं। 31 मार्च, 2017 को उनका तुलन पत्र इस प्रकार है:

31 मार्च, 2017 को अ और ब का तुलन पत्र

दायित्व

राशि (रु.)

परिसंपन्तियाँ राशि (रु.)

विविध लेनदार

41,500 बैंकस्थ रोकड़

26,500

संचय निधि

4,000

प्राप्य विपत्र

3,000

पूँजी खाते:

  देनदार 16,000
30,000

स्टॉक

20,000
16,000

फिक्सचर

1,000
   

भूमि व भवन

25,000
  91,500   91,500

01 अप्रैल, 2017 को निम्न शर्तो पर स ने प्रवेश किया:

  1. स पूँजी के रूप में 10,000 रुपये देगा।
  2. स ख्याति के 5,000 रुपये देगा, जिसकी आधी राशि अ और ब आहरित करेंगें।
  3. स्टॉक और फ़िक्सचर्स के मूल्य में
    10% की दर से कमी होगी तथा विविध देनदारों और प्राप्य विपत्र पर 5% की दर से संदिगध ऋणों से प्रावधान बनाया जाएगा।
  4. भूमि और भवन के मूल्य में 10% की दर से वृद्धि होगी।
  5. फर्म के विरुद्ध क्षतिपूर्ति का दावा है। जिसके लिए 1,000 रुपये तक के दायित्व का सृजन किया जाएगा।
  6. विविध लेनदारों में सम्मिलित 650 रुपये की एक मद जिस पर कोई दावा नहीं है, अपलिखित की जाएगी।
    यह मानते हुऐ कि अ और ब के मध्य लाभ विभाजन अनुपात में कोई परिवर्तन नहीं आया है, उपरोक्त सूचनाओं के आधार पर फर्म की पुस्तकों में रोज़नामचा प्रविष्टियाँ दें और नया तुलन पत्र तैयार करें।

अ और ब साझेदार हैं 3 : 1 के अनुपात में लाभ व हानि का विभाजन करते हैं। 01 अप्रैल, 2017 को वे स को लाभों में भाग के लिए फर्म में प्रवेश देते हैं। स लाभ में अपने 1/4 भाग के लिए 20,000 रुपये लाता है। ख्याति, परिसंपत्तियों और दायित्वों के पुनर्मूल्यांकन आदि समायोजनों के पश्चात अ और ब की पूँजी क्रमशः 50,000 रुपये और 12,000 रुपये है। यह भी निर्णय लिया गया है कि साझेदारों को पूँजी नए लाभ विभाजन अनुपात के अनुरूप होगी। अ और ब की नयी पूँजी की गणना को यह मानते हुए कि अ और ब नए लाभ विभाजन अनुपात के अनुसार पूँजी रखते हुए अतिरिक्त धनराशि लाएँगे या आहरित करेंगे, जैसी भी स्थिति हो, आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ दें।


पिंकी, कुमार और रूपा साझेदार हैं और 3: 2: 1 के अनुपात में लाभ हानि का बँटवारा करते हैं। वे लाभों में 1/4 भाग के लिए सीमा को प्रवेश देते हैं जिसे वह पिंकी से 1/8 तथा कुमार और रूपा से 1/16 के अनुपात में प्राप्त करेगी। सीमा के प्रवेश पर नयी फर्म की कुल पूँजी 2,40,000 रुपये निर्धारित की गई है। सीमा नयी फर्म की कुल पूँजी के 1/4 भाग के बराबर नकद धनराशि लेकर आएगी। पूराने साझेदारों की पूँजी लाभ विभाजन अनुपात के अनुरूप होगी। ख्याति और परिसंपत्तियों और दायित्वों मे पुनर्मूल्यांकन संबंधी समस्त समायोजनों के पश्चात पिंकी, कुमार और रूपा को पूँजी क्रमशः 80,000 रुपये, 30,000 रुपये और 20,000 रुपये है। सभी साझेदारों की पूँजी की गणना करें और उपरोक्त समायोजनों के पश्चात पूँजी निर्धारित करने के लिए आवश्यक रोजनामचा प्रविष्टियाँ दें।


आज़ाद और बबली साझेदार हैं तथा लाभ व हानि का बँटवारा 2: 1 के अनुपात में करते हैं। चिंतन लाभों में 1/4 भाग के लिए प्रवेश लेता है। चिंतन 30,000 रूपये पूँजी लाएगा और आज़ाद और बबली की पूँजी लाभ विभाजन अनुपात पर समायोजित होगी। चिंतन के प्रवेश से पूर्व 31 मार्च, 2017 को आज़ाद और बबली का तुलन पत्र इस प्रकार हैं।

31 मार्च, 2017 को आज़ाद और बबली का तुलन पत्र

दायित्व

  राशि
(रु.)
परिसंपत्तियाँ राशि
(रु.)
लेनदार   8,000 हस्तस्थ रोकड़ 2,000
देय विपत्र   4,000

बैंकस्थ रोकड़

10,000

सामान्य संचय

  6,000

विविध देनदार

8,000

पूँजी खाते

    स्टॉक 10,000

आजाद

50,000 82,000 फर्नीचर 5,000
बबली 32,000

मशीनरी

25,000
      भवन 40,000
    1,00,000   1,00,000

यह सहमति हुई है कि:

  1. चिंतन 12,000 रुपये ख्याति में अपने भाग के लिए लाएगा।
  2. भवन का मूल्य 45,000 रुपये और मशीनरी का मूल्य 23,000 रुपये है।

  3. देनदारों पर 6% की दर से संदिग्ध ऋणों पर प्रावधान बनाएँ।
  4. आज़ाद और बबली के पूँजी खाते को चालू खाते से समायोजित करें। आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ दें और नयी फर्म के तुलन पत्र सहित आवश्यक खाते तैयार करें।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×