English

अगर पहले आम चुनाव के बाद भारतीय जनसंघ अथवा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार बनी होती तो किन मामलों में इस सरकार ने अलग निति अपनाई होती? - Political Science (राजनीति विज्ञान)

Advertisements
Advertisements

Question

अगर पहले आम चुनाव के बाद भारतीय जनसंघ अथवा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार बनी होती तो किन मामलों में इस सरकार ने अलग निति अपनाई होती? इन दोनों दलों द्वारा अपनाई गई नीतियों के बीच तीन अंतरों का उल्लेख करें।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

भारतीय जनसंघ की विचारधारा और कार्यक्रम बाकि दलों से भिन्न थे। जनसंघ ने शुरू से ही 'एक देश, एक संस्कृति तथा एक राष्ट्र' के विचार पर बल दिया। इस पार्टी का विश्वास था की देश को भारतीय संस्कृति तथा परंपरा के आधार पर आधुनिक प्रगतिशील और ताकतवर बनाया जा सकता है। भारतीय सम्यूनिस्ट पार्टी देश की समस्याओं का समाधान साम्यवाद द्वारा करने की पैरवी करते थे। अतः यह पार्टी सरकार बनाने के बाद उसी निति के अनुरूप कार्य करती।

  1. भारतीय जनसंघ सारे भारत में एक देश, एक भाषा, एक राष्ट्र, एक संस्कृति के विचार का समर्थक था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी देश की समस्याओं का समाधान साम्यवाद द्वारा करना चाहती थी। यह दल रूस के बोल्शेविक क्रांति से प्रेरित था। यह दल माक्सर्वाद पर आधारित समाजवाद का समर्थक था।
  2. भारतीय जनसंघ ने भारतीय संस्कृति और परंपरा के आधार पर विकास योजनाओं और अर्थव्यवस्था को अपनाए जाने पर जोर दिया। दूसरी ओर, कम्युनिस्ट पार्टी पूर्ण रूप से राज्य द्वारा नियंत्रित अर्थव्यवस्था और उत्पादन तथा वितरण पर सरकार के पूर्ण स्वामित्व का समर्थक था।
  3. भारतीय जनसंघ ने भारत और पाकिस्तान को एक करके 'अखंड भारत ' बनाने के विचार रखे। परन्तु भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दोनों देशों को अलग - अलग राष्ट्र मानती थी।
shaalaa.com
पहले तीन चुनावों में कांग्रेस का प्रभुत्त
  Is there an error in this question or solution?
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×