Advertisements
Advertisements
Question
अभिकथन (A) - हाइड्रोजन परॉक्साइड का जल और ऑक्सीजन में अपघटन, असमानुपातन अभिक्रिया का उदाहरण है।
तर्क (R) - परॉक्साइड की ऑक्सीजन, −1 ऑक्सीकरण अवस्था में है जो O2 में शून्य ऑक्सीकरण अवस्था में और H2O में −2 ऑक्सीकरण अवस्था में परिवर्तित हो जाती है।
Options
A और R दोनों सही हैं एवं R, A का सही तर्क है।
A व R दोनों सही हैं परन्तु R, A का सही तर्क नहीं है।
A सही है परन्तु R गलत है।
A और R दोनों गलत हैं।
MCQ
Assertion and Reasoning
Advertisements
Solution
A और R दोनों सही हैं एवं R, A का सही तर्क है।
स्पष्टीकरण:
अधिकथन (A) सही है। H2O2 का अपघटन असमानुपातन अभिक्रिया है।
\[\ce{2H2O2 -> 2H2O + O2}\]
तर्क (R) भी सही है। H2O2 में O की ऑक्सीकरण अवस्था −1 होती है। यह H2O में −2 और O2 में 0 हो जाती है। इसलिए ऑक्सीजन का ऑक्सीकरण और अपचयन दोनों होते हैं।
अतः A और R दोनों सही हैं एवं R, A का सही तर्क है।
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
