Advertisements
Advertisements
Question
आवर्त सारणी में तीन तत्व A, B तथा C की स्थिति निम्न प्रकार है:
| समूह 16 | समूह 17 |
| - | - |
| - | A |
| - | - |
| B | C |
अब बताइए कि:
- A धातु है या अधातु।
- A की अपेक्षा C अधिक अभिक्रियाशील है या कम?
- C का साइज़ B से बड़ा होगा या छोटा?
- तत्व A, किस प्रकार आयन, धनायन या ऋणायन बनाएगा?
Advertisements
Solution
- A अधातु है।
- C कम क्रियाशील है।
- C का आकार B से छोटा है।
- तत्व A ऋणायन बनायेगा।
RELATED QUESTIONS
मैग्नीशियम की तरह रासायनिक अभिक्रियाशीलता दिखाने वाले दो तत्वों के नाम लिखिए? आपके चयन का क्या आधार है?
किस तत्व में इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 2 है?
किस तत्व में कुल तीन कोश हैं तथा संयोजकता कोश में चार इलेक्ट्रॉन हैं?
किस तत्व में दूसरे कोश में पहले कोश से दोगुने इलेक्ट्रॉन हैैं?
नाइट्रोजन (परमाणु-संख्या 7) तथा फ़ॉस्फ़ोरस (परमाणु-संख्या 15) आवर्त सारणी के समूह 15 के तत्व हैं। इन दोनों तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए। इनमें से कौन सा तत्व अधिक ऋण विद्युत होगा और क्यों?
आधुनिक आवर्त सारणी में इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8 युक्त तत्व को आप किस समूह में पाते हैं?
एक तत्व जो सभी कार्बनिक यौगिकों का आवश्यक अवयव है, संबंधित है ______
'आधुनिक आवर्त सारणी में हाइड्रोजन एक अद्वितीय स्थान रखता है।" इस कथन की पुष्टि कीजिए।
तत्वों के गुण नीचे दिए गए हैं। आवर्त सारणी में आप इन तत्वों को कहाँ पायेंगे?
- एक मुलायम धातु जिसे किरोसिन में संग्रहित किया जाता है।
- परिवर्तनशील (एक से अधिक) संयोजकता युक्त एक तत्व जिसे जल में संग्रहित किया जाता है।
- एक तत्व जो चतुः संयोजी है तथा कार्बनिक रसायन का आधार है।
- परमाणु क्रमांक 2 वाला तत्व, जो एक अक्रिय गैस है।
- एक तत्व जिसकी पतली ऑक्साइड परत अन्य तत्वों को 'ऐनोडीकरण' प्रक्रम के द्वारा संक्षारण प्रतिरोधी बनाती है।
समूह 15 का एक तत्व X द्वि-परमाण्वीय अणु के रूप में रहता है तथा उत्प्रेरक की उपस्थिति में 773 K पर हाइड्रोजन से संयोग पर एक यौगिक, अमोनिया बनता है जिसकी अभिलक्षणिक तीक्ष्ण अरुचिकर गंध होती है।
- तत्व X को पहचानिए यह कितने संयोजी इलेक्ट्रॉन रखता है।
- X के द्वि-परमाण्वीय अणु की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना बनाइये। इसमें किस प्रकार का बंध बनता है।
- अमोनिया की इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना बनाइये। इसमें किस प्रकार के बंध बनते हैं?
