Advertisements
Advertisements
Question
आपकी सोसायटी के पास ठेले लगाने वाले व्यक्ति का 10 वर्षीय बच्चा गुम हो गया है। उसके लिए अखबार में ‘खोया-पाया’ कॉलम के अंतर्गत एक विज्ञापन 50 शब्दों में तैयार कीजिए।
Advertisements
Solution
| खोया-पाया |
|
गुमशुदा की तलाश एक बालक, जिसका नाम राकेश है, उम्र 10 वर्ष, रंग गोरा, कद 3 फीट 5 इंच है। ये बालक, सुबह अपने घर B-49, लक्ष्मी नगर, दिल्ली, से पास के पार्क में खेलने जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन तब से वापस नहीं लौटा। नीले रंग की शर्ट और काले रंग की जीन्स पहने हुए है। माथे पर बाई तरफ हल्की-सी चोट का निशान है। इसके पिताजी लक्ष्मी नगर बाजार में ठेला लगाते हैं। जिस किसी भी सज्जन को उक्त बालक के विषय में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तुरंत नीचे दिए गए फोन नंबरों या नीचे दिए पते पर सूचना दें, या लक्ष्मी नगर थाने में सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा। नवीन कुमार |
