Advertisements
Advertisements
Question
आपके घर में दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पानी का संचयन कैसे और किन पात्रों में किया जाता है?
Very Long Answer
Advertisements
Solution
हमारे घर में नल में दिनभर पानी नहीं आता, इसलिए जब पानी आता है तब उसे अलग-अलग पात्रों में भरकर संचित (जमा) किया जाता है।
पानी का संचयन इस प्रकार किया जाता है:
- सबसे पहले घर की छत पर रखी बड़ी प्लास्टिक की टंकी (ओवरहेड टैंक) में पानी भरा जाता है। इसी टंकी से पूरे घर के नलों और बाथरूम में पानी पहुँचता रहता है।
- पानी आने के समय बड़े प्लास्टिक के ड्रम (पीपे), बालटियों, डग्गों और लोटों में पानी भरकर रखा जाता है, जिससे बाथरूम और रसोई के काम चलते हैं।
- पीने और खाना पकाने के लिए पानी ढक्कनदार स्टील या प्लास्टिक के कंटेनरों में रखा जाता है, ताकि पानी साफ और स्वच्छ रहे।
- मिट्टी के घड़े (मटके) में रखा पानी ठंडा रहता है, इसलिए गर्मियों में पीने का पानी मटके में रखा जाता है। कुछ घरों में यह पानी फ्रिज की बोतलों में भी भरा जाता है।
इस प्रकार अलग-अलग पात्रों में संचित किए गए पानी से पीना, खाना पकाना, नहाना, कपड़े और बर्तन धोना, घर की सफाई तथा पौधों को सींचना आदि सारे दैनिक काम पूरे दिन किए जाते हैं। यह भी ध्यान रखा जाता है कि पानी बर्बाद न हो, इसलिए हर पात्र को ढक्कन से ढककर रखा जाता है।
shaalaa.com
Is there an error in this question or solution?
