English

आपका मित्र हडसन एंड्री ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसे इस बार की गर्मी की छुट्टियों के दौरान भारत के पर्वतीय प्रदेशों के भ्रमण हेतु निमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए।

Advertisements
Advertisements

Question

आपका मित्र हडसन एंड्री ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसे इस बार की गर्मी की छुट्टियों के दौरान भारत के पर्वतीय प्रदेशों के भ्रमण हेतु निमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

         पता ______
         दिनांक ______

प्रिय मित्र,
बहुत प्रयार!

    तुम्हारा पत्र मिला। पढ़कर अत्यंत प्रसन्नता हुई। जैसा कि तुम्हें पता है कि हमारे स्कूल में गर्मियों की छुट्टियाँ पड़ गई हैं। मेरा विचार है कि इस बार मैं किसी पर्वतीय प्रदेश में घूमने जाऊँ। अचानक मुझे तुम्हारा स्मरण हो आया। मैं तुम्हें भारत के पर्वतीय क्षेत्र में घूमने के लिए आमंत्रित करता हूँ। मित्र यदि तुम मेरे यहाँ आ जाओ, तो हम दोनों इन छुट्टियों में साथ-साथ रहेंगे। मैंने सोचा है कि हम शिमला जाएँगे। शिमला एक पर्वतीय स्थल है। यह स्थल हिमाचल में स्थित है। कहा जाता है यह कभी अंग्रेज़ों की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करता था। उन्हीं ने इस शहर का निर्माण करवाया था इसलिए इसे ग्रीष्मकालीन राजधानी कहा जाता था। इसके साथ ही यह पहाड़ों की रानी नाम से भी प्रसिद्ध है। यहाँ के मॉल रोड़, ब्रिटिश कालीन चर्च, प्रोस्पेक्ट हिल, समर हिल इत्यादि स्थान बहुत प्रसिद्ध हैं। यहाँ का 'बिशप कॉटन स्कूल' भी बहुत प्रसिद्ध। इस समय यहाँ का मौसम अत्यंत मनमोहक होता है। यहाँ की यात्रा बहुत अच्छी रहेगी। अतः तुम कम से कम एक माह की अवधि के लिए यहाँ आना। अपने आने की सूचना अवश्य दे देना ताकि मैं पूरी तैयारी कर सकूँ। तुम्हारे पत्र का इंतज़ार रहेगा।

तुम्हारा मित्र
मोहन

shaalaa.com
पत्रलेखन
  Is there an error in this question or solution?
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×