Advertisements
Advertisements
Question
आप उत्कर्ष/प्रगति हैं। वर्तमान में तेज़ी से बदलते परिप्रे परिप्रेक्ष्य में किशोरों को आजीविका (करियर) संबंधी मार्गदर्शन की नितांत आवश्यकता है। इस विषय पर आधारित शृंखला शुरू किए जाने का निवेदन करते हुए दूरदर्शन निदेशालय को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए।
Advertisements
Solution
प्रेषक: [email protected]
प्राप्ति: [email protected]
विषय: किशोरों के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम प्रारंभ करने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं प्रगति, एक विद्यार्थी हूँ। वर्तमान समय में बदलते परिप्रेक्ष्य के कारण किशोरों के सामने करियर के अनेक विकल्प हैं, जिससे वे भ्रमित हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें सही मार्गदर्शन की अत्यंत आवश्यकता है।
यदि दूरदर्शन पर करियर से संबंधित जानकारी, विशेषज्ञों की सलाह और विभिन्न क्षेत्रों के अवसरों पर आधारित कार्यक्रमों की शृंखला शुरू की जाए, तो यह विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभकारी होगी। इससे वे अपने भविष्य के प्रति सही निर्णय ले सकेंगे।
अतः आपसे निवेदन है कि इस दिशा में उचित कदम उठाएँ।
धन्यवाद।
भवदीय,
प्रगति
