English

आप स्मित/स्मिता हैं। अ.ब.स. कपड़े की फैक्ट्री में एक सुपरवाइजर की आवश्यकता है। आपने इसी वर्ष 12 वीं की परीक्षा विज्ञान विषयों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है।

Advertisements
Advertisements

Question

आप स्मित/स्मिता हैं। अ.ब.स. कपड़े की फैक्ट्री में एक सुपरवाइजर की आवश्यकता है। आपने इसी वर्ष 12 वीं की परीक्षा विज्ञान विषयों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। अपनी शैक्षणिक योग्यता और रुचि का वर्णन करते हुए इस पद के लिए लगभग 80 शब्दों में अपना स्ववृत तैयार कीजिए। 

Answer in Brief
Advertisements

Solution

सेवा में,
स्नेहप्रभा टेक्सटाइल्स,
आगरा

विषय - फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद के लिए आवेदन हेतु।

महोदय,

मैं स्मित आपके फैक्ट्री के विज्ञापन की जानकारी से अवगत होकर आपकी फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद के लिए आवेदन करना चाहता हूँ।

मुझे आपकी फैक्ट्री के क्षेत्र में काम करने में गहरी रुचि है और मैं उच्चतम मानकों को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह संकल्प बद्ध हूँ। मेरे पास उत्तम संगठनात्मक कौशल, समस्या समाधान की क्षमता, और टीम के साथ मिलकर काम करने की योग्यता है। मुझे इस अवसर का मौका मिलेगा तो मैं आपकी फैक्ट्री के सफलता के लिए योगदान प्रदान करूँगा और उच्चतम गुणवत्ता और उत्कृष्टता से काम करूँगा।

कृपया मेरा आवेदन संवीक्षित करें और आगामी साक्षात्कार के लिए मुझसे संपर्क करें। मैं उम्मीद करता हूँ कि मेरे आवेदन को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। इसके साथ मेरा स्ववृत्त निम्नलिखित है -

  • नाम: स्मित वैश्य
  • पिता का नाम: श्री. दिपक वैश्य
  • माता का नाम: श्रीमती कविता वैश्य
  • जन्मतिथि: 8 नवंबर 1994
  • वर्तमान पता: 28, कमलबाग दिल्ली,
  • मोबाइल नं: 999876478 
  • ई-मेल पता: [email protected]

शैक्षणिक योग्यताएँ -

क्रमांक कक्षा बोर्ड/वि. वि. विषय प्रतिशत
1. दसवीं सी. बी. एस. ई. सामान्य 85%
2. बारहवीं सी. बी. एस. ई.  इतिहास (कला) 81%

अन्य संबंधित योग्यताएँ-

  • कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा
  • हिंदी, अंग्रेजी में दक्षता और जर्मन भाषा का कार्य साधक ज्ञान

उद्धघोषणा -

मैं प्रमाणित करता हूँ कि उपरोक्त सभी सूचनाएँ सत्य हैं।
दिनांक: 10 अगस्त 2021
स्थान: दिल्ली
हस्ताक्षर: स्मित

shaalaa.com
पत्रलेखन
  Is there an error in this question or solution?
2022-2023 (March) Delhi 2
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×