English

आप रंजना/राजन हैं। संयमित और स्वस्थ जीवन शैली का महत्व बताते हुए छोटे भाई को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए। - Hindi Course - A

Advertisements
Advertisements

Question

आप रंजना/राजन हैं। संयमित और स्वस्थ जीवन शैली का महत्व बताते हुए छोटे भाई को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।

Writing Skills
Advertisements

Solution

१०४/२६ शांति विहार,
लखनऊ,
१८ जनवरी, २०२२

प्रिय अमित,

आज सुबह तुम्हारा पत्र प्राप्त हुआ। समाचार मिला कि इस बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए तुमने भरपूर मेहनत की है और दिन-रात अध्ययन में लगे रहे हो। द्वितीय सत्र परीक्षा में तुमने कक्षा में प्रशंसनीय अंक प्राप्त किए हैं। तुम अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हो। तुम अच्छे विद्यार्थी होने के साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखना चाहिए। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही उचित नहीं है। प्रातःकाल स्वच्छ वायु में टहलने से मन में स्फूर्ति का संचार होता है, इससे मानसिक कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। मेरी सलाह है कि प्रातःकालीन भ्रमण के साथ तुम्हें कुछ योग अभ्यास और ध्यान मुद्रा का नियमित अभ्यास करना चाहिए। मुझे विश्वास है कि तुम मेरी सलाह पर अमल करोगे। माताजी एवं पिताजी ने तुम्हें आशीर्वाद दिया है। पढ़ाई के साथ ही अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना।

तुम्हारा अपना
राजन

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (March) Delhi Set 2
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×