Advertisements
Advertisements
Question
निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:
आप राजकीय वरिष्ठ विद्यालय के छात्र/छात्रा ओजस्वी/ओजस्विता हैं। विद्यालय में बैडमिंटन प्रशिक्षक (कोच) की व्यवस्था करने के लिए अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या को निवेदन-पत्र लिखिए।
Advertisements
Solution
सेवा में,
प्रधानाचार्य महोदय,
राजकीय वरिष्ठ विद्यालय,
नेहरू नगर,
जयपुर
दिनांक: 19 दिसंबर 2025
विषय: प्रशिक्षक की व्यवस्था हेतु निवेदन।
महोदय,
मैं आपका ध्यान विद्यालय की बैडमिंटन टीम की ओर आकर्षित करना चाहती हूँ। टीम के सभी खिलाड़ी निरंतर अभ्यास और मेहनत कर रहे हैं, किंतु अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो पा रहा है। इसका मुख्य कारण उचित प्रशिक्षण का अभाव है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि विद्यालय में शीघ्र ही योग्य बैडमिंटन प्रशिक्षक की व्यवस्था करने की कृपा करें, जिससे खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन मिल सके और वे प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित कर सकें। आशा है कि आप इस निवेदन पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे।
धन्यवाद,
आपकी आज्ञाकारी शिष्या,
ओजस्विता
कप्तान
बैडमिंटन टीम
