Advertisements
Advertisements
Question
आप जयपुर शहर के निवासी अमन/रोमा हैं। शहर में आए दिन होने वाली बारिश के वजह से उत्पन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए नगर निगम अध्यक्ष को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए, जिसमें शीघ्रातिशीघ्र समस्याओं के समाधान का आग्रह भी किया गया हो।
Advertisements
Solution
प्रेषक: [email protected]
प्राप्ति: [email protected]
विषय: बारिश के कारण उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु निवेदन।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं जयपुर शहर का निवासी हूँ। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव, कीचड़ और गंदगी की समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात बाधित हो रहा है और लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर नालियों की सफाई न होने के कारण पानी रुक रहा है, जिससे बीमारियों के फैलने का भी खतरा बढ़ गया है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस समस्या पर शीघ्र ध्यान देते हुए उचित कदम उठाएँ और जलनिकासी की व्यवस्था सुधारकर नागरिकों को राहत प्रदान करें।
धन्यवाद।
भवदीय,
अमन
