English

आप अदिति/आदित्य हैं। आपके मोहल्ले में आवारा पशुओं की समस्या बहुत बढ़ गई है। इस ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए स्थानीय नगरपालिका अध्यक्ष को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए। - Hindi Course - A

Advertisements
Advertisements

Question

आप अदिति/आदित्य हैं। आपके मोहल्ले में आवारा पशुओं की समस्या बहुत बढ़ गई है। इस ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए स्थानीय नगरपालिका अध्यक्ष को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।

Writing Skills
Advertisements

Solution

सेवा में,
माननीय नगर परिषद अध्यक्ष महोदय,
भोपाल (म. प्र.)

विषय - सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के संबंध में।

महोदय,

सादर निवेदन है कि मैं नगर के नेहरू नगर क्षेत्र का निवासी हूँ। मैं प्रतिदिन यह देखता हूँ कि गलियों एवं मुख्य मार्गों पर खुले घूमने वाले पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके कारण विद्यालय जाने वाले बच्चों, महिलाओं तथा वृद्धजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कुछ समय पूर्व एक बुजुर्ग व्यक्ति को एक सांड ने घायल कर दिया था, जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया। इस प्रकार की घटनाएँ नगर में भय का वातावरण उत्पन्न कर रही हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि इन पशुओं को पकड़वाकर शीघ्र ही पास की गौशाला में भिजवाने की व्यवस्था की जाए, जिससे नगरवासियों को राहत मिल सके। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप इस समस्या पर शीघ्र ही उचित निर्णय लेंगे।

हम आपके कृतज्ञ रहेंगे।

भवदीय
आदित्य
नेहरू नगर, भोपाल

shaalaa.com
  Is there an error in this question or solution?
2024-2025 (March) Outside Delhi set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×