English

आकृति में जीवा AC और जीवा DE बिंदु B पर प्रतिच्छेदित करती हैं। यदि ∠ABE = 108° और m(चाप AE) = 95° तो m(चाप DC) ज्ञात कीजिए। - Mathematics 2 - Geometry [गणित २ - ज्यामिति]

Advertisements
Advertisements

Question

आकृति में जीवा AC और जीवा DE बिंदु B पर प्रतिच्छेदित करती हैं। यदि ∠ABE = 108° और m(चाप AE) = 95° तो m(चाप DC) ज्ञात कीजिए। 

 

Sum
Advertisements

Solution

m(चाप AE) = 95°, ∠ABE = 108° ...........(दिया है)

∠ABE का शीर्ष बिंदु B यह वृत्त के अंतःभाग में है | इस कोण के भुजाओं द्वारा चाप AE और इसके शीर्षाभिमुख कोण ∠DBC के भुजाओं द्वारा चाप DC अंतःखंडित होता है |

∠ABE = `1/2`[m(चाप AE) + m(चाप DC)]

∴ 108° = `1/2` × [95° + m(चाप DC)]

∴ 108° × 2 = 95° + m(चाप DC)

∴ 216° = 95° + m(चाप DC)

∴ m(चाप DC) = 216° - 95°

∴ m(चाप DC) = 121°

m(चाप DC) = 121°

shaalaa.com
वृत्त चाप (Arc of a Circle)
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 3: वृत्त - प्रश्नसंग्रह 3.4 [Page 74]

APPEARS IN

Balbharati Ganit 2 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 3 वृत्त
प्रश्नसंग्रह 3.4 | Q 8. | Page 74

RELATED QUESTIONS

आकृति में, C केंद्रवाले वृत्त पर G, D, E और F बिंदु हैं। ∠ECF का माप 70° और चाप DGF का माप 200° हो, तो चाप DE और चाप DEF के माप ज्ञात कीजिए। 


आकृति में, जीवा AB ≅ जीवा CD, तो सिद्ध कीजिए - चाप AC ≅ चाप BD 

 


आकृति में ΔQRS समबाहु त्रिभुज है। तो सिद्ध कीजिए -

(1) चाप RS ≅ चाप QS ≅ चाप QR

(2) चाप QRS का माप 240° है।

 


आकृति में, O केंद्र वालेवृत्त की जीवा AB की लंबाई वृत्त की त्रिज्या के बराबर है। तो (1) ∠AOB (2) ∠ACB (3) चाप AB और (4) चाप ACB का माप ज्ञात कीजिए।

 


दिए गए प्रत्येक उप प्रश्न के लिए चार वैकल्पिक उत्तर दिए हैं। उनमें से उचित विकल्प चुनकर लिखिए।

किसी वृत्त पर बिंदु A, B, C इस प्रकार है, कि m(चाप) AB = m(चाप BC) = 120° और दोनों चापों का कोई भी बिंदु सामान्य नहीं है। तो ΔABC किस प्रकार का त्रिभुज है? 


संलग्न आकृति में, O केंद्रवाले वृत्त में रेख PQ तथा रेख RS सर्वांगसम जीवा हैं। यदि ∠POR = 70° तथा m(चाप RS) = 80°, तो -

(1) m(चाप PR) कितना?

(2) m(चाप QS) कितना?

(3) m(चाप QSR) कितना?

 


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×