Advertisements
Advertisements
Question
73 वें और 74 वें संविधान संशोधन के कारण ______ के अधिकार बढ़ गए हैं।
Options
विधानसभा
स्थानीय शासन संस्थाओं
लोकसभा
राज्यसभा
MCQ
Fill in the Blanks
Advertisements
Solution
73 वें और 74 वें संविधान संशोधन के कारण स्थानीय शासन संस्थाओं के अधिकार बढ़ गए हैं।
स्पष्टीकरण:
लोकतंत्र के विकेंद्रीकरण के संदर्भ में संविधान के दिशानिदेशक सिद्धांतों में प्रावधान किए गए हैं। स्थानीय स्तर की शासन संस्थाओं को पर्याप्त अधिकार प्रदान करके उनके द्वारा वास्तविक लोकतंत्र को प्रत्यक्ष रूप देने का दिशानिदेशक सिद्धांत उसमें निहित है। उसको ध्यान में रखते हुए स्वतंत्र भारत में लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण के लिए कई प्रयत्न किए गए। इनमें सबसे बड़ा प्रयत्न ७३ और ७4 वें संविधान संशोधन का था। इन संशोधनों से स्थानीय शासन संस्थाओं को संविधान की स्वीकृति तो मिली इसके साथ-साथ उनके अधिकारों में अधिक मात्रा में वृद्धि भी हो गई।
shaalaa.com
लोकतंत्र
Is there an error in this question or solution?
