मराठी

SSC (Marathi Semi-English) इयत्ता १० वी - Maharashtra State Board Important Questions

Advertisements
[object Object]
[object Object]
विषय
मुख्य विषय
अध्याय

Please select a subject first

Advertisements
Advertisements
< prev  1281 to 1300 of 2530  next > 

निम्नलिखित अपठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

सन 1911 में, सत्येंद्रनाथ ने उच्चतर माध्यमिक की विज्ञान की परीक्षा दी और प्रथम आए। मेघनाथ साहा ने ढाका कॉलेज से परीक्षा दी थी और वरीयता क्रम में वे दूसरे स्थान पर थे। निखिल रंजन सेन ने इस परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सत्येन, निखिल रंजन और मेघनाथ साहा ने विज्ञान स्नातक की पढ़ाई के लिए गणित को चुना। वार्षिक परीक्षा में सत्येंद्र प्रथम आए, मेघनाथ द्वितीय और निखिल रंजन तृतीय। सन 1915 की विज्ञान स्नातकोत्तर की परीक्षा में भी ऐसा ही परिणाम आया।

जल्द ही सत्येन विश्वविद्यालय में 'चौदह चश्मों वाले लड़के' के मशहूर हो गए । वह अपना खाली समय अपने सहपाठियों और निचली कक्षाओं में पढ़ रहे मित्रों को पढ़ाने में व्यतीत करते थे। वह उन्हें हरीश सिन्हा के घर पर पढ़ाते थे। नीरेंद्रनाथ राय और दिलीप कुमार राय को इन कक्षाओं से वहुत लाभ हुआ। इसी दौरान सत्येन 'सबूज पत्र' नामक दल से सक्रिय से जुड़ गए। दल के सदस्य प्रथमा चौघरी के घर पर इकट्ठे होते थे।

(1) उत्तर लिखिए:        [2]

(2) 'ज्ञान देने से ज्ञान बढ़ता है' विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए।      [2]

Appears in 1 question paper
Chapter: [4] उपयोजित लेखन (रचना विभाग)
Concept: गद्‍य आकलन

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर पत्रलेखन कीजिए:

राजेश/रजनी शर्मा, मातोश्री छात्रालय, चिचेवड से अपने छोटे भाई सयुश शर्मा 'नंदनवन' कालोनी, नांदेड को योग का महत्त्व समझाने हेतु पत्र लिखता/लिखती है।

Appears in 1 question paper
Chapter: [4] उपयोजित लेखन (रचना विभाग)
Concept: पत्रलेखन

गुरुकृपा विद्यालय, वीड में मनाए गए ‘स्वतंत्रता दिन’ समारोह का 70 से 80 शब्दों में वृत्तांत लेखन कीजिए।

(वृत्तांत में स्थल, काल घटना का उल्लेख होना अनिवार्य है।)

Appears in 1 question paper
Chapter: [4] उपयोजित लेखन (रचना विभाग)
Concept: वृत्तांत लेखन

निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:

यदि पुस्तकें न होती........

Appears in 1 question paper
Chapter: [4] उपयोजित लेखन (रचना विभाग)
Concept: निबंध लेखन

निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों:

वाणी ईश्वर द्वारा मनुष्य को दी गईं एक बड़ी देन है। वह मनुष्य के चिंतन का फलित है और उसका साधन भी। चिंतन के बगैरे वाणी नहीं और वाणी के बगैरे चिंतन नहीं और दोनों के बगैर मनुष्य नहीं।

मनुष्य के जीवन का समाधान वाणी के संयम और उसके सदुपयोग पर निर्भर है। मनुष्य के सारे चिंतनशास्त्र वाणी पर आधारित हैं। दर्शनों का सारा प्रयास विचारों को वाणी में ठीक-से पेश करने के लिए रहा है। वाणी विचार का शरीर ही है। कोई खास विचार किसी खास शब्द में ही समाता है। इसलिए गंभीर चिंतन करने वाले निश्चित वाणी की खोजन करते रहते हैं। 

पतंजली के बारे में कहते हैं कि उसने चित्तशुद्धि के लिए योगसूत्र लिखे, शरीरशुद्धि के लिए वैद्यक लिखा और वाक्शुद्धि के लिए व्याकरण महाभाष्य लिखा।

Appears in 1 question paper
Chapter: [4] उपयोजित लेखन (रचना विभाग)
Concept: गद्‍य आकलन

निम्नलिखित जानकारी के आधार पर 50 से 60 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए:

Appears in 1 question paper
Chapter: [4] उपयोजित लेखन (रचना विभाग)
Concept: विज्ञापन लेखन

निम्नलिखित अपठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

          जापानी और चीनी वैज्ञानिकों ने भूकंप आने के कुछ दिन पूर्व जीव-जन्तुओंकी गतिविधियों के आधार पर चेतावनी देने का प्रयत्न किया है। वास्तव में ४ फरवरी, १९७५ को चीन के हाइचेंग क्षेत्र में आए भूकंप का पूर्वानुमान चीनी वैज्ञानिकों ने भूकंप आने के कुछ दिन पूर्व से मेंढकों व साँपों के अपने बिलों से एकाएक बाहर निकल आने, मुर्गियों की बेचैनी और अपने दरबों से दूर भागने तथा कुत्तों के भाैंकने और लगातार इधर-उधर भागने के आधार पर, काफी सफलतापूर्वक किया; परंतु वही वैज्ञानिक सन् १९७६ के विध्वंसक भूकंप की पूर्वसूचना नहीं दे सके। महाराष्ट्र के भूकंप के पूर्व भी वहाँ के निवासियों ने ऐसा दावा किया है कि पालतू पशु विचित्र व्यवहार कर रहे थे। जीव-जन्तुओंके विचित्र व्यवहार के अतिरिक्त, भूकंप पूर्व मिलने वाले कुछ मुख्य संकेत, जिनपर वैज्ञानिक बिरादरी एकमत हैं।

1. उत्तर लिखिए: (2)

चीनी वैज्ञानिकों द्वारा भूकंप आने के पूर्वानुमान लगाने के आधार -

  1. ______
  2. ______

2. 'भूकंप से होने वाली हानि से बचने के उपाय' विषय पर २५ से ३० शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

Appears in 1 question paper
Chapter: [5] अपठित विभाग
Concept: अपठित गद्यांश

निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए, जिनके उत्तर गद्यांश में एक-एक वाक्य में हों:

        स्वाधीन भारत में अभी तक अंग्रेजी हवाओं में कुछ लोग यह कहते मिलेंगे – जब तक विज्ञान और तकनीकी ग्रंथ हिंदी में न हो तब तक कैसे हिंदी में शिक्षा दी जाए। जब कि स्वामी श्रद्धानंद स्वाधीनता से भी चालीस साल पहले गुरुकुल काँगड़ी में हिंदी के माध्यम से विज्ञान जैसे गहन विषयों की शिक्षा दे रहे थे। ग्रंथ भी हिंदी में थे और पढ़ाने वाले भी हिंदी के थे। जहाँ चाह होती है वहीं राह निकलती है। एक लंबे अरसे तक अंग्रेज गुरुकुल काँगड़ी को भी राष्ट्रीय आंदोलन का अभिन्न अंग मानते रहे। इसमें कोई संदेह भी नहीं कि गुरुकुल के स्नातकों में स्वाधीनता की अजीब तड़प थी। स्वामी श्रद्धानंद जैसा राष्ट्रीय नेता जिस गुरुकुल का संस्थापक हो और हिंदी शिक्षा का माध्यम हो; वहीं राष्ट्रीयता नहीं पनपेगी तो कहाँ पनपेगी। स्वामी जी से मिलने देश के प्रमुख राष्ट्रीय नेता भी गुरुकुल आते रहते थे।

Appears in 1 question paper
Chapter: [5] अपठित विभाग
Concept: अपठित गद्यांश

निम्नलिखित अपठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

संस्कृति ऐसी चीज नहीं है कि जिसकी रचना दस-बीस या सौ-पचास वर्षों में की जा सकती हो। अनेक शताब्दियों तक एक समाज के लोग जिस तरह खाते-पीते, रहते-सहते, पढ़ते-लिखते, सोचते-समझते और राज-काज चलाते अथवा धर्म-कर्म करते हैं, उन सभी कार्यों से उनकी संस्कृति उत्पन्न होती है। हम जो कुछ भी करते हैं, उसमें हमारी संस्कृति की झलक होती है। यहाँ तक कि हमारे उठने-बैठने, पहनने-ओढ़ने, घूमने-फिरने और रोने-हँसने में भी हमारी संस्कृति की पहचान होती है। हमारा कोई भी काम हमारी संस्कृति का पर्याय नहीं बन सकता।असल में संस्कृति जिंदगी का एक तरीका है और यह तरीका सदियों से जमा होकर उस समाज में छाया रहता है, जिसमें हम जन्म लेते हैं। इसलिए जिस समाज में हम पैदा हुए हैं, अथवा जिस समाज से मिलकर हम जी रहे हैं, उसकी संस्कृति हमारी संस्कृति है।

(1) घटक लिखिए: (2)

(2) विधानों को पढ़कर केवल सही अथवा गलत लिखिए: (2)

  1. समाज के लोगों के कार्यों से उनकी संस्कृति उत्पन होती है ______
  2. हम जो कुछ भी करते हैं, उसमें हमारी संस्कृति की झलक नहीं होती ______
  3. जिस संस्कृति में हम पैदा हुए हैं उसकी संस्कृति हमारी संस्कृति है ______
  4. संस्कृति जिंदगी का तरीका नहीं है ______

(3) दी गई सूचना के अनुसार लिखिए: (2)

(4) ‘पाश्चात्य संस्कृति का बढ़ता प्रभाव’ अपने विचार लिखिए। (2)

Appears in 1 question paper
Chapter: [5] अपठित विभाग
Concept: अपठित गद्यांश

निम्नलिखित अपठित पद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:

नदी निकलती है पर्वत से, मैदानों में बहती है।
और अंत में मिल सागर से, एक कहानी कहती है।

बचपन में छोटी थी पर मैं, बड़े वेग से बहती थी।
आँधी-तूफाँ, बाढ़-बवंडर, सब कुछ हँसकर सहती थी।

मैदानों में आकर मैंने, सेवा का संकल्प लिया।
और बना जैसे भी मुझसे, मानव का उपकार किया।

अंत समय में बचा शेष जो, सागर को उपहार दिया।
सब कुछ अर्पित करके अपने, जीवन को साकार किया।

(1) कृति पूर्ण कीजिए: (2)

(2) ऐसे प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर निम्न शब्द हों: (2)

  1. सागर
  2. छोटी

(3) प्रस्तुत पद्यांश की अंतिम चार पंक्तियों का भावार्थ लिखिए। (2)

Appears in 1 question paper
Chapter: [5] अपठित विभाग
Concept: अपठित पद्यांश

निम्नलिखित अपठित गद्यांश पढ़कर दी गई सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए।

      मधुरता सत्य का अनुपान है और मितता उसका पथ्य है। जिसे हम सम्यक वाणी कहते हैं; वह सत्य, मित और मधुर होती है और वही परिणामकारक भी होती है। समाज का हित किस बात में है, समझना कभी कठिन हो सकता है। परंतु सम्यक वाणी से ही  वह सधेगा, यह किसी भी आदमी के लिए समझना कठिन नहीं होना चाहिए।

      परंतु यही आज भारी हो रहा है। समाजहित के नाम पर कार्यकर्ताओं की वाणी दूषित हो गई हैं, अर्थात मन ही दूषित हो गया है। फिर कृति कैसे भूषित हो सकती है?

      आज लेखन व भाषण के साधन सुलभतम हो गए हैं। परंतु शायद इसी कारण सभ्य वाणी दुर्लभ हो गई है। सभ्य वाणी को खोकर सुलभ साधनों की प्राप्ति करना यानी कवि की भाषा में नेत्र बेचकर चित्र खरीदने जैसा है।

(1) संजाल पूर्ण कीजिए: (2)

(2) ‘वाणी : मनुष्य को प्राप्त वरदान’ इस विषय पर 25 से 30 शब्दों में अपने विचार लिखिए। (2)

Appears in 1 question paper
Chapter: [5] अपठित विभाग
Concept: अपठित गद्यांश

पुढील विधान सकारण स्पष्ट करा.

फुको यांच्या लेखनपद्धतीला ज्ञानाचे पुरातत्त्व म्हटले आहे.

Appears in 1 question paper
Chapter: [1.1] इतिहासलेखन : पाश्चात्त्य परंपरा
Concept: महत्त्वाचे विचारवंत

पुढील संकल्पनाचित्र पूर्ण करा.

Appears in 1 question paper
Chapter: [1.1] इतिहासलेखन : पाश्चात्त्य परंपरा
Concept: महत्त्वाचे विचारवंत

कार्ल मार्क्स यांचा वर्गसिद्धान्त स्पष्ट करा.

Appears in 1 question paper
Chapter: [1.1] इतिहासलेखन : पाश्चात्त्य परंपरा
Concept: महत्त्वाचे विचारवंत

टिपा लिहा.

द्वंद्ववाद 

Appears in 1 question paper
Chapter: [1.1] इतिहासलेखन : पाश्चात्त्य परंपरा
Concept: महत्त्वाचे विचारवंत

थोडक्यात टिपा लिहा.

व्हॉल्टेअर

Appears in 1 question paper
Chapter: [1.1] इतिहासलेखन : पाश्चात्त्य परंपरा
Concept: महत्त्वाचे विचारवंत

पुढीलपैकी चुकीची जोडी ओळखून पुन्हा लिहा:

Appears in 1 question paper
Chapter: [1.1] इतिहासलेखन : पाश्चात्त्य परंपरा
Concept: महत्त्वाचे विचारवंत

“मानवी इतिहास हा वर्गसंघर्षाचा इतिहास असतो,'' असे मत ______ या तत्त्वज्ञाने मांडले आहे.

Appears in 1 question paper
Chapter: [1.1] इतिहासलेखन : पाश्चात्त्य परंपरा
Concept: महत्त्वाचे विचारवंत

भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण खात्याचे पहिले सरसंचालक ______ हे होते.

Appears in 1 question paper
Chapter: [1.2] इतिहासलेखन : भारतीय परंपरा
Concept: भारतीय इतिहासलेखनाची वाटचाल

मार्क्सवादी इतिहासलेखन म्हणजे काय?

Appears in 1 question paper
Chapter: [1.2] इतिहासलेखन : भारतीय परंपरा
Concept: भारतीय इतिहासलेखन : विविध तात्त्विक प्रणाली
< prev  1281 to 1300 of 2530  next > 
Advertisements
Advertisements
Maharashtra State Board SSC (Marathi Semi-English) इयत्ता १० वी Important Questions
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Marathi Semi-English) इयत्ता १० वी Algebra Mathematics 1
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Marathi Semi-English) इयत्ता १० वी English (Second/Third Language)
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Marathi Semi-English) इयत्ता १० वी Geography [भूगोल]
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Marathi Semi-English) इयत्ता १० वी Geometry Mathematics 2
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Marathi Semi-English) इयत्ता १० वी Hindi (Second/Third Language) [हिंदी (दूसरी/तीसरी भाषा)]
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Marathi Semi-English) इयत्ता १० वी Hindi - Composite [हिंदी - संयुक्त]
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Marathi Semi-English) इयत्ता १० वी History and Political Science [इतिहास व राज्यशास्त्र]
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Marathi Semi-English) इयत्ता १० वी Marathi [मराठी]
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Marathi Semi-English) इयत्ता १० वी Sanskrit (Second Language) [संस्कृत (द्वितीय भाषा)]
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Marathi Semi-English) इयत्ता १० वी Sanskrit - Composite [संस्कृत - संयुक्त (द्वितीय भाषा)]
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Marathi Semi-English) इयत्ता १० वी Science and Technology 1
Important Questions for Maharashtra State Board SSC (Marathi Semi-English) इयत्ता १० वी Science and Technology 2
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×