मराठी

Hindi Medium इयत्ता १० - CBSE Important Questions

Advertisements
विषय
अध्याय
विषय
मुख्य विषय
अध्याय

Please select a subject first

Advertisements
Advertisements
< prev  101 to 120 of 461  next > 

'तताँरा-वामीरो कथा' के आधार पर बताइए कि पशु-पर्व में तताँरा द्वारा तलवार खींचने का प्रमुख कारण क्या रहा होगा?

Appears in 3 question papers
Chapter: [10] तताँरा - वामीरो कथा
Concept: तताँरा - वामीरो कथा

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए:

सदियों पूर्व, जब लिटिल अंदमान और कार-निकोबार आपस में जुड़े हुए थे तब वहाँ एक सुंदर-सा गाँव था। पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था। उसका नाम था तताँरा। निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे। तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था। सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता। अपने गाँववालों को ही नहीं, अपितु समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्त्तव्य समझता था। उसके इस त्याग की वजह से वह चर्चित था। सभी उसका आदर करते। वक्त मुसीबत में उसे स्मरण करते और वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता। दूसरे गाँवों में भी पर्व-त्योहारों के समय उसे विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता। उसका व्यक्तित्व तो आकर्षक था ही, साथ ही आत्मीय स्वभाव की वजह से लोग उसके करीब रहना चाहते। पारंपरिक पोशाक के साथ वह अपनी कमर में सदैव एक लकड़ी की तलवार बाँधे रहता। लोगों का मत था, बावजूद लकड़ी की होने पर, उस तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति थी। तताँरा अपनी तलवार को कभी अलग न होने देता। उसका दूसरों के सामने उपयोग भी न करता। किंतु उसके चर्चित साहसिक कारनामों के कारण लोग-बाग तलवार में अद्भुत शक्ति का होना मानते थे। तताँगा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी।
  1. गाँव के लोग तताँरा को क्यो पसंद करते थे?
    (a) वह सुंदर और शक्तिशाली था।
    (b) वह नेक और मददगार व्यक्ति था।
    (c) वह बेहद शांत और सभ्य व्यक्ति था।
    (d) वह सुंदर, बलिष्ठ और भोला व्यक्ति था।
  2. दूसरे गाँव के लोग भी पर्व-त्योहारों के समय तताँरा को क्यों आमंत्रित करते थे?
    (a) उसके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण
    (b) उसके साहसिक कारनामों के कारण
    (c) उसके त्याग और सेवाभाव के कारण
    (d) उसकी विलक्षण तलवार के कारण
  3. तताँरा की तलवार लोगों के बीच एक विलक्षण रहस्य क्यों थी?
    (a) क्योंकि तताँरा उसे कभी अपने से अलग नहीं करता था।
    (b) क्योंकि तताँरा की तलवार लकड़ी की बनी हुई थी।
    (c) क्योंकि तताँरा उसका प्रयोग दूसरों के सामने नहीं करता था।
    (d) क्योंकि तताँरा ही अद्भुत, साहसिक कारनामें किया करता था।
  4. पारंपरिक पोशाक से क्या अभिप्राय है? 
    (a) गाँव के सभी लोगों द्वारा पहने जाने वाली पोशाक
    (b) गाँव के युवाओं द्वारा पहने जाने वाली पोशाक
    (c) वो पोशाक जो किसी प्रदेश विशेष में सदियों से पहनी जाती हो।
    (d) वो पोशाक जो किसी विशेष अवसर पर पहनी जाती हो।
  5. निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए -
    कथन (A) - तताँरा समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्त्तव्य समझता था।
    कारण (R) - वह एक सुंदर और शक्तिशाली युवक था।
    (a) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
    (b) कथन (A) गलत है, लेकिन कारण (R) सही है।
    (c) कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।
    (d) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
Appears in 3 question papers
Chapter: [10] तताँरा - वामीरो कथा
Concept: तताँरा - वामीरो कथा

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उचित विकल्प चुनकर लिखिए:

   राज कपूर ने एक अच्छे और सच्चे मित्र की हैसियत से शैलेंद्र को फ़िल्म की असफ़लता के खतरों से आगाह भी किया। पर वह तो एक आदर्शवादी भावुक कवि था, जिसे अपार संपत्ति और यश तक की इतनी कामना नहीं थी, जितनी आत्म-संतुष्टि के सुख की अभिलाषा थी। 'तीसरी कसम' कितनी ही महान्‌ फ़िल्म क्यों न रही हो, लेकिनक यह एक दुःखद सत्य है कि इसे प्रदर्शित करने के लिए बमुश्किल वितरक मिले। बावजूद इसके कि “तीसरी कसम' में राज कपूर और वहीदा रहमान जैसे नामजद सितारे थे, शंकर-जयकिशन का संगीत था, जिनकी लोकप्रियता उन दिनों सातवें आसमान पर थी और इसके गीत भी फ़िल्म के प्रदर्शन के पूर्व ही बेहद लोकप्रिय हो चुके थे, लेकिन इस फ़िल्म को खरीदने वाला कोई नहीं था। दरअसल इस फ़िल्म की संवेदना किसी दो से चार बनाने का गणित जानने वाले की समझ से परे थी। उसमें रची-बसी करुणा तराजू पर तौली जा सकने वाली चीज नहीं थी।
  1. राज कपूर ने शैलेंद्र को किस बात से आगाह किया था?
    (a) फ़िल्म का किसी को समझ न आने वाली बात से।
    (b) फ़िल्म से कोई आर्थिक लाभ न मिलने वाली बात से।
    (c) फ़िल्म निर्माण में होने वाली परेशानियों से।
    (d) फ़िल्म की संभावित असफ़लता के खतरों से।
  2. शैलेंद्र को किस प्रकार का व्यक्ति माना जा सकता है?
    (a) कुशल फ़िल्म निर्माता
    (b) प्रसिद्ध गीतकार
    (c) आदर्शवादी भावुक कवि
    (d) आत्म-संतुष्ट व्यक्ति
  3. 'तीसरी कसम' फिल्म का दुःखद सत्य क्या था?
    (a) फ़िल्म के लिए खरीददार का न मिलना।
    (b) लोगों का फ़िल्म को न समझ पाना।
    (c) फ़िल्म का रूपहले पर्दे पर न पहुँच पाना।
    (d) फ़िल्म को प्रसिद्धि न मिल पाना।
  4. गंद्यांश में आई पंक्ति - 'दो से चार बनाने का गणित' - का अर्थ है:
    (a) अधिक-से-अधिक धन कमाना।
    (b) संख्याओं को जोड़ने का हिसाब।
    (c) अधिक-से-अधिक मुनाफ़ा कमाना।
    (d) संख्याओं को गुणा करने का हिसाब।
  5. “उसमें रची-बसी करुणा तराजू पर तौली जा सकने वाली चीज़ नहीं थी।” पंक्ति का आशय है -
    (a) यह करुणा अनुभूति का विषय थी, नाप-तोल का नहीं।
    (b) यह करुणा बुद्धि का विषय थी, नाप-तोल का नहीं।
    (c) यह करुणा हृदय का विषय थी, नाप-तोल का नहीं।
    (d) यह करुणा भावना का विषय थी, नाप-तोल का नहीं।
Appears in 3 question papers
Chapter: [11] तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र
Concept: तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र

उत्कृष्ट होते हए भी 'तीसरी कसम' फ़िल्म सिनेमाघरों में क्यो नहीं चली?

Appears in 3 question papers
Chapter: [11] तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र
Concept: तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र

'अब कहाँ दूसरों के दुःख से दुःखी होने वाले' पाठ के लेखक की माँ उन्हें क्या करने के लिए प्रेरित करती थी?

Appears in 3 question papers
Chapter: [12] अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले
Concept: अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले

‘झेन की देन’ पाठ के आधार पर बताइए कि पर्णकुटी में चाय पीने के बाद लेखक ने स्वयं में क्या-क्या परिवर्तन महसूस किए?

Appears in 3 question papers
Chapter: [13] पतझर में टूटी पत्तियाँ
Concept: पतझर में टूटी पत्तियाँ

वर्तमान समाज में मौजूद शाश्वत मूल्य किसकी देन हैं?

Appears in 3 question papers
Chapter: [13] पतझर में टूटी पत्तियाँ
Concept: पतझर में टूटी पत्तियाँ

वज़ीर अली सआदत अली को क्यों पसंद नहीं करता था?

Appears in 3 question papers
Chapter: [14] कारतूस (एकांकी)
Concept: कारतूस

‘कारतूस’ एकांकी के आधार पर बताइए कि सवार कौन था? वह किससे मिलना चाहता था और क्यों? इस सारे प्रसंग में सवार की कौन-सी विशेषताएँ उभरकर आती हैं?

Appears in 3 question papers
Chapter: [14] कारतूस (एकांकी)
Concept: कारतूस

सिद्ध कीजिए कि यदि किसी त्रिभुज की एक भुजा के समांतर, उसकी अन्य दो भुजाओं को प्रतिच्छेद करने के लिए, रेखा खींची जाए, तो ये दोनों भुजाएँ एक ही अनुपात में विभाजित हो जाती हैं।

Appears in 3 question papers
Chapter: [6] त्रिभुज
Concept: त्रिभुजों की समरूपता

Why does Amanda wish to be a mermaid?

Appears in 2 question papers
Chapter: [4] From the Diary of Anne Frank
Concept: Amanda!

Amanda's mother gives her a list of do's and don'ts. What impact does this have on Amanda?

Appears in 2 question papers
Chapter: [4] From the Diary of Anne Frank
Concept: Amanda!

Chubukov suspicious one accused when Lomov comes to his house. Explain.

Appears in 2 question papers
Chapter: [9] The Proposal
Concept: The Proposal

वात्सल्य और ममता की आधार-भूमि एक रहने पर भी माता-पिता और बच्चों के संबंधों में तब से अब तक बहुत बदलाव हुए हैं। ‘माता का अँचल’ पाठ के आधार पर इसे सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।

Appears in 2 question papers
Chapter: [1] माता का आँचल
Concept: माता का आँचल

‘कन्यादान’ कविता में माँ की परंपरागत छवि से हटकर नए दृष्टिकोण से विचार किया गया है। उसमें नया क्या है? आप उन विचारों से कहाँ तक सहमत हैं और क्यों?

Appears in 2 question papers
Chapter: [1.08] ऋतुराज : कन्यादान
Concept: कन्यादान

‘आग’ के विषय में माँ बेटी को क्या समझा रही है और क्यों? ‘आग’ के संकेत से कविता किस सामाजिक बुराई की ओर भी इशारा करती है? उल्लेख कीजिए।

Appears in 2 question papers
Chapter: [1.08] ऋतुराज : कन्यादान
Concept: कन्यादान

‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ पाठ के आधार पर फ़ादर कामिल बुल्के के व्यक्तित्व के किन्हीं दो पहलुओं का उल्लेख कीजिए, जिनसे आप प्रभावित हैं। इस प्रभाव के उपयुक्त कारण भी स्पष्ट कीजिए।

Appears in 2 question papers
Chapter: [1.13] सर्वेश्वर दयाल सक्सेना : मानवीय करुणा की दिव्य चमक
Concept: मानवीय करुणा की दिव्य चमक

‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक’ पाठ के लेखक और फ़ादर बुल्के के संबंध, आपकी दृष्टि में कैसे थे? इससे फ़ादर के स्वभाव के विषय में क्या कहा जा सकता है?

Appears in 2 question papers
Chapter: [1.13] सर्वेश्वर दयाल सक्सेना : मानवीय करुणा की दिव्य चमक
Concept: मानवीय करुणा की दिव्य चमक

‘साना-साना हाथ जोड़ि’ पाठ के आधार पर बताइए कि पहाड़ के सौंदर्य पर मंत्रमुग्ध लेखिका पहाड़ों पर किस दृश्य को देख क्षुब्ध और परेशान हो उठती हैं? क्या आपने भ्रमण या पर्यटन के दौरान ऐसे दृश्य देखे हैं? ऐसे दृश्यों और अपने मन पर पढ़े उनके प्रभाव को अपने शब्दों में लिखिए।

Appears in 2 question papers
Chapter: [2] साना-साना हाथ जोड़ि...
Concept: साना-साना हाथ जोड़ि...

‘जॉर्ज पंचम की नाक’ पाठ के आधार पर बताइए कि रानी के आगमन पर राजधानी में क्या-क्या तैयारियाँ हो रही थी? इस तैयारी और बदलाव के पीछे भारतीय प्रशासन की कौन-सी मानसिकता थी? इसे देख आपको क्या अनुभव होता है?

Appears in 2 question papers
Chapter: [2.2] जॉर्ज पंचम की नाक
Concept: जॉर्ज पंचम की नाक
< prev  101 to 120 of 461  next > 
Advertisements
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×