मराठी

रेखाओं y = x, 3y = x और x + y = 8 से बनने वाले त्रिभुज के शीर्षों के निर्देशांक आलेखीय विधि से निर्धारित कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

रेखाओं y = x, 3y = x और x + y = 8 से बनने वाले त्रिभुज के शीर्षों के निर्देशांक आलेखीय विधि से निर्धारित कीजिए।

तक्ता
आलेख
Advertisements

उत्तर

दिए गए रैखिक समीकरण हैं। 

y = x  ......(i)

3y = x ......(ii)

और x + y = 8  ......(iii)

रेखा y = x के लिए तालिका,

x 0 1 2
y 0 1 2

रेखा x = 3y के लिए तालिका,

x 0 3 6
y 0 1 2

रेखा x + y = 8 के लिए तालिका

x 0 4 8
y 8 4 0

बिंदु A(1, 1), B(2, 2), C(3, 1), D(6, 2) को आलेखित करने पर, हमें सीधी रेखाएँ AB और CD प्राप्त होती हैं।

इसी प्रकार, बिंदु P(0, 8), Q(4, 4) और R(8, 0) को आलेखित करने पर, हमें सीधी रेखा PQR प्राप्त होती है।

AB और CD रेखा PR को क्रमश: Q और D पर प्रतिच्छेद करते हैं।


अत:, ∆OQD इन रेखाओं से बनता है। 

इसलिए, दी गई रेखाओं से बने ∆OQD के शीर्ष O(0, 0), Q(4, 4) और D(6, 2) हैं।

shaalaa.com
रैखिक समीकरण युग्म का ग्राफीय विधि से हल
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 3: दो चरों वाले रैखिक समीकरणों का युग्म - प्रश्नावली 3.4 [पृष्ठ ३४]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 10
पाठ 3 दो चरों वाले रैखिक समीकरणों का युग्म
प्रश्नावली 3.4 | Q 2. | पृष्ठ ३४

संबंधित प्रश्‍न

एक आयताकार बाग, जिसकी लंबाई, चौड़ाई से 4 m अधिक है, का अर्धपरिमाप 36 m है। बाग की विमाएँ ज्ञात कीजिए।


अनुपातों `bb(a_1/a_2, b_1/b_2)` और `bb(c_1/c_2)` की तुलना कर ज्ञात कीजिए कि निम्न रैखिक समीकरण के युग्म संगत हैं या असंगत:

`4/3x + 2y = 8`; 2x + 3y = 12


समीकरणों x - y + 1 = 0 और 3x + 2y - 12 = 0 का ग्राफ खींचिए। x - अक्ष और इन रेखाओं से बने त्रिभुज के शीर्षों के निर्देशांक ज्ञात कीजिए और त्रिभुजाकार पटल को छायांकित कीजिए।


समीकरणों 5x - y = 5 और 3x - y = 3 के ग्राफ खींचिए। इन रेखाओं और y-अक्ष से बने त्रिभुज के शीर्षों के निर्देशांक ज्ञात कीजिए। इस प्रकार बने त्रिभुज के क्षेत्रफल का परिकलन कीजिए।


क्या रैखिक समीकरणों के निम्नलिखित युग्म संगत हैं? अपने उत्तरों का औचित्य दीजिए।

–3x – 4y = 12, 4y + 3x = 12


क्या रैखिक समीकरणों के निम्नलिखित युग्म संगत हैं? अपने उत्तरों का औचित्य दीजिए।

`3/5x - y = 1/2, 1/5x - 3y = 1/6`

समीकरण λx + 3y = –7, 2x + 6y = 14 के युग्म के अपरिमित रूप से अनेक हल होने के लिए, λ का मान 1 होना चाहिए। क्या यह कथन सत्य है? कारण दीजिए।


c के सभी वास्तविक मानों के लिए समीकरण-युग्म x – 2y = 8, 5x – 10y = c का एक अद्वितीय हल हैऔचित्य के साथ उत्तर दीजिए कि यह सत्य है या असत्य।  


x = 7 द्वारा निरूपित रेखा x अक्ष के समांतर है औचित्य के साथ उत्तर दीजिए कि यह सत्य है या असत्य।


समीकरण x = 3, x = 5 और 2x – y – 4 = 0 के आलेख खींचिए। इन रेखाओं और x-अक्ष द्वारा बनाए गए चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। 


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×