Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित विषय पर लगभग 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:
पर्यावरण सुरक्षा में पक्षियों की भूमिका
Advertisements
उत्तर
पर्यावरण सुरक्षा में पक्षियों की भूमिका
पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़-पौधों के साथ-साथ पशु-पक्षियों की भी अहम भूमिका होती है। पक्षी किसी राष्ट्र की पहचान भी होते हैं। भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है। कुछ पक्षी किसी खास देश में ही होते है जैसे की कीवी पक्षी जो न्यूजीलैंड में ही पाया जाता है।
पक्षी पर्यावरण की सफाई के बहुत बड़े प्राकृतिक साधन हैं। चीलें और गिद्ध मृत पशु-पक्षियों को अपना आहार बनाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का काम करते हैं। दुर्गंध फैलने से पहले ही वह उनका सफाया कर देते हैं। पक्षी बीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने का भी काम करते हैं, जिससे की पर्यावरण हरा-भरा बना रहता है। जहाँ पर पक्षियों की चहचहाट होती है वहाँ का पर्यावरण संतुलित होता है।
कीटनाशकों के प्रयोग से पक्षियों की संख्या कम होती जा रही है।कुछ पक्षी तो विलुप्त होने की कगार पर है। मनुष्य अपनी सुख सुविधाओं के लिए पेड़-पौधों को काटते जा रहे हैं। पेड़ तो पक्षिओं का घर होते हैं। इस कारण पक्षिओं की संख्या काम होती जा रही है।
गर्मियों का मौसम पक्षिओं के लिए बेहद कष्टदायक होता है। गर्मियों में हम सभी को अपने घरों की छतों पर पक्षिओं के लिए पानी भरकर रखना चाहिए। मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल से गौरैया की संख्या में तेजी से कमी आयी है।
पक्षी प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए अपना असाधारण योग देते है। इसलिए हमारा दायित्व है की हम पक्षी आवास की रक्षा करें।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
‘संदेश वहन के आधुनिक साधनों से लाभ-हानि’ विषय पर अस्सी से सौ शब्दों तक निबंध लिखिए।
‘विश्वबंधुता वर्तमान युग की माँग’ विषय पर अस्सी से सौ शब्दों में निबंध लिखिए।
कल्पनाप्रधान निबंध: यदि श्यामपट बोलने लगा......
‘स्वार्थ के अंधेपन से व्यक्ति अपनों से दूर हो जाता है’ इस संदर्भ में अपने विचार लिखिए।
‘देश की उन्नति में युवाओं का योगदान’ विषय पर अपने विचारों की मौखिक तथा लिखित अभिव्यक्ति कीजिए।
‘मेरी अविस्मरणीय सैर’ विषय पर अस्सी से सौ शब्दों में निबंध लिखिए।
निम्नलिखित विषय पर 200 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए:
दुर्घटना से देर भली
निम्नलिखित विषय पर लगभग 70 से 80 शब्दों में निबंध लिखिए:
मैं पृथ्वी बोल रही हूँ...
निबंध लिखिए:
ईमानदारी
निबंध लिखिए:
मोबाइल: श्राप या वरदान
