Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में लघुकथा लिखिए।
"अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत"
Advertisements
उत्तर
'अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत'
एक किसान था। उसके पास थोड़ी-सी जमीन थी। किसान खूब लगन और मेहनत से खेती करता था और अपने परिवार का पालन पोषण करता था। किसान धीरे-धीरे बूढ़ा होने लगा था और अब उससे मेहनत नहीं हो पाती थी। किसान का एक बेटा था जो अब जवान हो गया था, परंतु वह अपने पिता के समान मेहनत नहीं कर पाता था एक दिन किसान ने अपने बेटे को बुलाया और कहा बेटा! अब मैं बूढ़ा हो गया हूँ और अब मेरे हाथ पैरों में पहले जितनी ताकत नहीं रही। अब खेती का काम मुझसे नहीं हो पाता है। अब तुम जवान हो गए हो और खेत के साथ-साथ घर गृहस्थी भी तुम्हें ही देखनी पड़ेंगी। पिता के अनुरोध पर लड़का खेती का कार्य देखने लगा पर आलसी होने के कारण अपने पिता जैसी मेहनत नहीं करता था और आज का काम कल पर टाल देता था।
लड़के ने थोड़ी बहुत मेहनत कर जैसे-तैसे फसल तैयार कर ली और जब अब फसल पककर तैयार हो चुकी थी। गाँव के बुजुर्ग ने लड़के से कहा- बेटा! फसल पककर तैयार है अब इसे जल्द ही काट लो नहीं तो किसी जानवरों या पक्षियों के झुंड की नजर फसल पर गई तो वो इसे खा सकते हैं। लड़ने के बुजुर्ग की बात को सुनकर हाँ तो कह दिया पर जब वह फसल काटने गया तो तेज धूप और गर्मी के कारण उसका बुरा हाल हो गया और वह कल फसल काटने की बात कहकर खेत से घर आ गया। लड़के ने इसी तरह से दो दिन निकाल दिए और फसल नहीं काटी।
तभी कहीं से रात्रि में एक विशाल पक्षियों का झुंड आ गया और उसकी सारी फसल को खा गया। तीसरे दिन लड़का खेत पर आया तो पक्षियों के झुंड द्वारा अपनी फसल की हालत देखकर बहुत पछताने लगा। तभी वह बुजुर्ग लड़के के पास आया और कहने लगा- 'अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत।'
शिक्षा - इस कहानी से हमें यही शिक्षा मिलती है कि हमें अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। समय बहुत मूल्यवान है।
संबंधित प्रश्न
कल्पनाप्रधान निबंध: यदि श्यामपट बोलने लगा......
चरित्रात्मक निबंध: मेरे आदर्श
‘रेल की आत्मकथा’ विषय पर लगभग सौ शब्दों में निबंध लिखिए।
निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 150 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए।
बारिश की वह सबुह
निम्नलिखित विषय पर 200 शब्दों में रचनात्मक लेखन लिखिए:
जिन्हें जल्दी थी, वे चले गए
निम्नलिखित विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:
यदि मैं अध्यापक होता .....
निबंध लेखन -
एक बाढ़ पीड़ित की आत्मकथा
निम्नलिखित दिए गए शीर्षक पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।
जैसे ही मैंने अलमारी खोली
नीचे दिए गए अप्रत्याशित विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।
लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका
नीचे दिए गए अप्रत्याशित विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।
झरोखे से बाहर
निबंध लिखिए:
ईमानदारी
निबंध लिखिए:
तनाव
निबंध लिखिए:
सफलता
निबंध लिखिए-
यदि इंटरनेट (अंतरजाल) न होता....
निम्नलिखित विषय पर लगभग (80-100) शब्दों में निबंध लिखिए।
स्वच्छता
निम्नलिखित विषय पर लगभग 80-100 शब्दों में निबंध लिखिए।
समय बड़ा बलवान
राष्ट्र का गौरव बनाए रखने के लिए पूर्व प्रधानमंत्रियों द्वारा किए सराहनीय कार्यों की सूची बनाइए।
खालील मुद्द्यांच्या आधारे ‘मी अनुभवलेला पाऊस’ या विषयावर निबंध लिहा.

निम्नलिखित विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:
वनों का महत्व
निम्नलिखित विषय पर 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:
सैनिक की आत्मकथा
