Advertisements
Advertisements
प्रश्न
क्या तुम बता सकते हो कि एक कली कितने दिनों में खिलकर फूल बनती होगी?
- किसी एक पौधे पर लगी कली चुनो और उसे रोज़ देखो। उस पौधे का नाम भी लिखो।
- जब तुमने कली देखी, तो तारीख ______ थी और वह कली जब फूल बनी तो तारीख थी ______। कली को फूल बनने में कितने दिन लगे?
- अपने दोस्तों से पूछो, उन्होंने कौन-कौन से फूल देखे? उनकी कलियों को फूल बनने में कितना समय लगा?
- तुम यह भी देख सकते हो कि वह फूल कितने दिनों में मुरझाया?
Advertisements
उत्तर
एक कली को फूल बनने में लगभग 4 से 5 दिन का समय लगता है।
- यह गुलाब का पौधा था।
- जब मैंने कली देखी थी तो वह तारीख 1 फरवरी थी और वह कली जब फूल बनी तो तारीख थी 5 फरवरी। कली को फूल बनने में 4 दिन लगे।
- उन लोगों ने उड़हुल तथा गेंदा के फूल देखे। उनकी कलियों को फूल बनने में 4 से 5 दिन का समय लगा।
- फूल को मुरझाने में लगभग 15 से 20 दिन लगे।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
आँखें बंद करके कल्पना करो कि तुम भी ऐसी ही किसी जगह पर पहुँच गए हो। कैसा लगा? कौन-कौन सा गाना गाने का दिल चाह रहा है? तुम उनमें से कुछ गाकर सुनाओ।
क्या तुमने कहीं बहुत सारे फूल लगे देखे हैं? कहाँ?
किस-किस रंग के फूल देखे हैं? गिनती ही करते रह गए न?
किसी पौधे की कली एवं उसके फूल का चित्र अपनी कॉपी में बनाओ।
तुमने फूलों का कहाँ-कहाँ इस्तेमाल देखा है?
क्या तुम जानते हो फूल खाए भी जाते हैं? बहुत से फूलों की सब्जी बनती है।
ऐसे कुछ फूलों के नाम लिखो, जिनसे तुम्हें लगता है इत्र बनाया जाता होगा।
फूलों के बारे में गीत, कविता आदि इकट्ठी करो। उनको कागज़ पर लिखकर कक्षा में लगाओ।
क्या तुमने कहीं पर किसी को फूल बेचते देखा है? यदि तुम्हारे आस-पास कहीं कुछ लोग फूल बेचते हैं, तो उनसे ये सवाल पूछो और लिखो -
- वे कौन-कौन से फूल बेचते हैं? उनमें से तीन फूलों के नाम पूछकर लिखो।
- वे ये फूल कहाँ से लाते हैं?
- लोग किस-किस काम के लिए फूल खरीदते हैं?
- वे फूल किस-किस तरह से बेचते हैं? नीचे उन पर निशान लगाओ।

और किस तरह से? - क्या तुमने धार्मिक स्थलों पर फूलों की भेंट करते हुए देखा है?
- सूखने पर हम उनका क्या करते हैं?
- तुम इन्हें कैसे इस्तेमाल करोगे?
तुम पाँच या छह के समूह में बँटकर यह कर सकते हो।
- पेड़-पौधों से गिरे हुए फूलों को इकट्ठा करो और क्लास में लाओ।
- इन फूलों को पुराने अखबार के पन्नों के बीच में ठीक से फैला कर रखो।
- हर परत में फूल इस तरह रखना कि एक-दूसरे से चपके नहीं।
- अब इस अखबार को किसी भारी चीज़ से दबा कर दस-पंद्रह दिन के लिए एक ही जगह रखा रहने दो।
- इसके बाद फूलों को ध्यान से निकालो और किसी पुरानी कॉपी या पुराने अखबार में चिपकाओ। इन फूलों को पन्नों पर अलग-अलग तरीके से चिपकाया जा सकता है।
- तुम इन सूखे हुए फूलों से सुंदर कार्ड भी बना सकते हो।
