Advertisements
Advertisements
प्रश्न
किसी समचतुर्भुज के विकर्णों की लंबाई क्रमशः 20 सेमी, 21 सेमी है तो उस चतुर्भुज की भुजा तथा परिमिति ज्ञात कीजिए।
Advertisements
उत्तर
आकृति:

हल:
मानो, `square` ABCD समचतुर्भुर्ज है।
AC = 20 सेमी, BD = 21 सेमी
मानो, विकर्ण AC तथा विकर्ण BD परस्पर बिंदु O पर प्रतिच्छेदित करते हैं।
AO = `1/2` AC ...(समचतुर्भुज के विकर्ण परस्पर समद्विभाजित करते है।)
= `1/2xx20`
= 10 सेमी ...(i)
BO = `1/2` BD ...(समचतुर्भुज के विकर्ण परस्पर समद्विभाजित करते है।)
= `1/2 xx 21`
= `21/2`
= 10.5 सेमी ...(ii)
ΔAOB में,
∠AOB = 90° ...(समचतुभुज के विकर्ण परस्पर लंब होते हैं।)
पायथागोरस प्रमेय द्वारा,
∴ AB2 = AO2 + BO2
∴ AB2 = 102 + 10.52
∴ AB2 = 100 + 110.25
∴ AB2 = 210.25
∴ AB = `sqrt(210.25)`
∴ AB = 14.5 सेमी
समचतुर्भुज की `square` ABCD = `4 xx "AB"`
= `4 xx 14.5`
= 58 सेमी
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
बताइए कैसे वर्ग एक समचतुर्भुज है।
एक चतुर्भुज जिसकी सभी भुजाएँ बराबर हों, सम्मुख कोण बराबर हों और विकर्ण परस्पर समकोण पर समद्विभाजित करें, होता है एक ______।
यदि किसी समांतर चतुर्भुज की आसनन भुजाएँ बराबर हों, तो वह समांतर चतुर्भुज होता है एक ______।
यदि एक चतुर्भुज का एक विकर्ण उसके दो सम्मुख कोणों को समद्विभाजित करे, तो वह होता है एक ______।
एक चतुर्भुज, जो समांतर चतुर्भुज नहीं है परंतु जिसमें सम्मुख कोणों का ठीक एक युग्म बराबर है, ______ होता है।
किसी घर के फर्श पर एक रंगोली बनायी गयी है। इसमें, ABCD और PQRS दोनों समचतुर्भुजों के आकर के हैं। समचतुर्भुज ABCD की प्रत्येक भुजा पर खींचे गये अर्धवृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।

ABCD एक समचतुर्भुज इस प्रकार है कि AB का लंब समद्विभाजक D से होकर जाता है। इस समचतुर्भुज के कोण ज्ञात कीजिए।
संकेत : BD को मिलाइए। तब ΔABD एक समबाहु त्रिभुज है।
एक समचतुर्भुज CLUE की रचना कीजिए, जिसमें CL = 7.5 cm और LE = 6 cm है।
नीचे दिए गए कथन सत्य हैं या असत्य, कारण सहित लिखिए।
प्रत्येक समांतर चतुर्भुज समचतुर्भुज होता है।
जिस चतुर्भुज की संलग्न भुजाओं की सभी जोड़ियाँ सर्वांगसम हों तो उस चतुर्भुज का नाम क्या होगा?
