Advertisements
Advertisements
प्रश्न
दो अंकों वाली दी गई एक संख्या में एक अंक दूसरे का तीन गुना है। इसके अंकों के स्थान बदलकर प्राप्त संख्या को दी गई संख्या में जोड़ने पर 88 प्राप्त होता है। दी गई संख्या ज्ञात कीजिए।
Advertisements
उत्तर
माना, दो अंकों वाली संख्या के इकाई का अंक = x
इसलिए दहाई का अंक = 3x
संख्या = 10 (दहाई का अंक) + इकाई का अंक
= 10(3x) + x
अंकों के स्थान बदलकर प्राप्त संख्या = 10x + 3x
प्रश्नानुसार,
10(3x) + x + 10x + 3x = 88
या 30x + x +10x + 3x = 88
या 44x = 88
या `x = 88/44` ( 44 का भाग देने पर)
x = 2
इकाई का अंक = x = 2
इसलिए दहाई का अंक = 3x = 6
संख्या = 62
संबंधित प्रश्न
अमीना एक संख्या सोचती है। वह इसमें से `5/2` घटाकर परिणाम को 8 से गुणा करती है। अब जो परिणाम मिलता है वह सोची गई संख्या की तिगुनी है। वह सोची गई संख्या ज्ञात कीजिए।
दो संख्याओं में पहली संख्या दूसरी की पाँच गुनी है। प्रत्येक संख्या में 21 जोड़ने पर पहली संख्या दूसरी की दुगुनी हो जाती है। संख्याएँ ज्ञात कीजिए।
दो अंको वाली दी गई एक संख्या के अंकों का योग 9 है। इस संख्या के अंकों के स्थान बदलकर प्राप्त संख्या, दी गई संख्या से 27 अधिक है। दी गई संख्या ज्ञात कीजिए।
शोबो की मां की आयु शोबो की आयु की छः गुनी है। 5 वर्ष बाद शोबो की आयु उसकी माँ की वर्तमान आयु की एक तिहाई हो जाएगी। उनकी आयु ज्ञात कीजिए।
महुली गाँव में, एक तंग आयताकार भखंड विद्यालय बनाने के लिए सुरक्षित है। इस भूखंड़ की लंबाई और चौड़ाई में 11: 4 का अनुपात है। गाँव पंचायत को इस भूखंड की बाड़ (fence) कराने में, रु 100 प्रति मीटर की दर से रु 75000 व्यय करने होंगे। भूखंड की माप (dimension) ज्ञात कीजिए।
दादाजी की आयु अपनी पौत्री की आयु की दस गुनी है। यदि उनकी आयु पौत्री की आयु से 54 वर्ष अधिक है तो उन दोनों की आयु ज्ञात कीजिये।
दो अंकों वाली एक संख्या के दहाई के स्थान का अंक इकाई के स्थान के अंक से 3 अधिक है। मान लीजिए कि इकाई के स्थान पर अंक b है। तब, वह संख्या है –
A और B की आयु का योग 90 वर्ष है। पाँच वर्ष पूर्व A और B की आयु क्रमश: (x – 5) वर्ष और (85 – x) वर्ष होगी, जहाँ x वर्ष A की वर्तमान आयु है।
दो अंकों की एक संख्या के अंकों का योग 11 है। दी हुई संख्या इसके अंकों को पलटने से बनी संख्या से 9 कम है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।
दो अंकों की एक संख्या के इकाई का अंक दहाई के अंक का दोगुना है। यदि इसमें 27 जोड़ दिया जाए, तो अंक पलट जाते हैं। वह संख्या ज्ञात कीजिए।
