मराठी

दादाजी की आयु अपनी पौत्री की आयु की दस गुनी है। यदि उनकी आयु पौत्री की आयु से 54 वर्ष अधिक है तो उन दोनों की आयु ज्ञात कीजिये।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

दादाजी की आयु अपनी पौत्री की आयु की दस गुनी है। यदि उनकी आयु पौत्री की आयु से 54 वर्ष अधिक है तो उन दोनों की आयु ज्ञात कीजिये।

संख्यात्मक
Advertisements

उत्तर

माना, पौत्री की वर्तमान आयु = x

तब दादाजी की वर्तमान आयु =10x

प्रश्नानुसार,

10x = x + 54

या 10x − x = 54

या 9x = 54

`x = 54/9` (9 का भाग देने पर)

x = 6

अतः पौत्री की वर्तमान आयु x = 6 वर्ष

दादाजी की वर्तमान आयु = 10x = 60 वर्ष

shaalaa.com
कुछ और उदाहरण जो समीकरण हल करते हैं, जब दोनों ही पक्षों में चर उपस्थित हो
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?

संबंधित प्रश्‍न

दो संख्याओं में पहली संख्या दूसरी की पाँच गुनी है। प्रत्येक संख्या में 21 जोड़ने पर पहली संख्या दूसरी की दुगुनी हो जाती है। संख्याएँ ज्ञात कीजिए।


दो अंको वाली दी गई एक संख्या के अंकों का योग 9 है। इस संख्या के अंकों के स्थान बदलकर प्राप्त संख्या, दी गई संख्या से 27 अधिक है। दी गई संख्या ज्ञात कीजिए।


दो अंकों वाली दी गई एक संख्या में एक अंक दूसरे का तीन गुना है। इसके अंकों के स्थान बदलकर प्राप्त संख्या को दी गई संख्या में जोड़ने पर 88 प्राप्त होता है। दी गई संख्या ज्ञात कीजिए।


शोबो की मां की आयु शोबो की आयु की छः गुनी है। 5 वर्ष बाद शोबो की आयु उसकी माँ की वर्तमान आयु की एक तिहाई हो जाएगी। उनकी आयु ज्ञात कीजिए।


महुली गाँव में, एक तंग आयताकार भखंड विद्यालय बनाने के लिए सुरक्षित है। इस भूखंड़ की लंबाई और चौड़ाई में 11: 4 का अनुपात है। गाँव पंचायत को इस भूखंड की बाड़ (fence) कराने में, रु 100 प्रति मीटर की दर से रु 75000 व्यय करने होंगे। भूखंड की माप (dimension) ज्ञात कीजिए।


हसन, स्कूल वर्दी बनाने के लिए दो प्रकार का कपड़ा खरीदता है। इसमें कमीज़ के कपड़े का भाव रु 50 प्रति मीटर तथा पतलून के कपड़े का भाव  90 प्रति मीटर है। वह कमीज़ के प्रत्येक 3 मीटर कपड़े के लिए पतलून का 2 मीटर कपड़ा खरीदता है। वह इस कपड़े को क्रमशः 12% तथा 10% लाभ पर बेचकर रु 36,600 प्राप्त करता है। उसने पतलूनों के लिए कितनी कपड़ा खरीदा?


हिरणों के एक झुंड का आधा भाग मैदान में चर रहा है और शेष का तीन चौथाई पड़ोस में ही खेलकूद रहा है। शेष बचे 9 हिरण एक तालाब में पानी पी रहे है। झुंड में हिरणों की संख्या ज्ञात कीजिए।


A और B की आयु का योग 90 वर्ष है। पाँच वर्ष पूर्व A और B की आयु क्रमश: (x – 5) वर्ष और (85 – x) वर्ष होगी, जहाँ x वर्ष A की वर्तमान आयु है। 


दो अंकों की एक संख्या के अंकों का योग 11 है। दी हुई संख्या इसके अंकों को पलटने से बनी संख्या से 9 कम है। वह संख्या ज्ञात कीजिए।


12 वर्ष बाद, कंवर की आयु उसकी 4 वर्ष पहले की आयु की तीन गुनी हो जाएगी। उसकी वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×