मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (हिंदी माध्यम) इयत्ता ९ वी

बल की दिशा से 30° कोण पर विस्थापन होने पर किए गए कार्य के लिए समीकरण प्राप्त कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

बल की दिशा से 30° कोण पर विस्थापन होने पर किए गए कार्य के लिए समीकरण प्राप्त कीजिए।

टीपा लिहा
Advertisements

उत्तर

माना कि, 'O' बिंदु पर स्थित किसी पिंड पर स्थिर बल `vecF` प्रयुक्त करने पर उस पिंड का विस्थापन `vecs` होता है तथा बल और विस्थापन के बीच कोण θ है।

पिंड का विस्थापन O →P, बल की दिशा O →Q

आकृति के आधार पर,

`costheta = (OR)/(OQ)`

∴ OR = OQ cosθ

= F cosθ

यहाँ विस्थापन की दिशा में पिंड पर प्रयुक्त बल

= F cosθ

∴ बल द्वारा किया गया कार्य = (F cosθ)s = Fs cosθ

पिंड का विस्थापन O →P, बल की दिशा O →Q

`costheta = (OS)/(OP)`

∴ OS = OP cosθ = s cosθ

यहाँ बल की दिशा में पिंड का विस्थापन = s cosθ

∴ बल द्वारा पिंड पर किया गया कार्य = F(s cosθ) = Fs cosθ

θ = 30° होने पर कार्य (W) = Fs cos30°

= Fs`sqrt3/2`

shaalaa.com
कार्य
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 2: कार्य और ऊर्जा - स्वाध्याय [पृष्ठ २८]

APPEARS IN

बालभारती Science and Technology [Hindi] Standard 9 Maharashtra State Board
पाठ 2 कार्य और ऊर्जा
स्वाध्याय | Q 1. ई. | पृष्ठ २८

संबंधित प्रश्‍न

जब किसी वस्तु पर लगने वाला बल इसके विस्थापन की दिशा में हो तो किए गए कार्य का व्यंजक लिखिए।


निम्न क्रियाकलाप को ध्यान से देखिए। अपनी कार्य शब्द की व्याख्या के आधार पर तर्क दीजिए कि इसमें कार्य हो रहा है अथवा नहीं।

एक हरे पौधे में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया हो रही है।


निम्न में से प्रत्येक स्थिति में m द्रव्यमान के एक पिंड पर एक बल F लग रहा है। विस्थापन की दिशा पश्चिम से पूर्व की ओर है जो एक लंबे तीर से प्रदर्शित की गई है। चित्रों को ध्यानपूर्वक देखिए और बताइए कि किया गया कार्य ऋणात्मक है, धनात्मक है या शून्य है।


सोनी कहती है कि किसी वस्तु पर त्वरण शून्य हो सकता है, चाहे उस पर कई बल कार्य कर रहे हों। क्या आप सहमत हैं? बताइए क्यों?


10 kg द्रव्यमान के लोहे तथा 3.5 kg द्रव्यमान के एल्युमिनियम के गोलों के व्यास समान हैं। दोनों गोले किसी मीनार से एक साथ गिराए जाते हैं। जब वे भूतल से 10m ऊपर होते हैं। तब इनके समान होते होती हैं -


कोई लड़की अपनी पीठ पर 3 kg द्रव्यमान का बस्ता उठाए किसी समतल सड़क पर 300m की दूरी तय करती है। उसके द्वारा गुरुत्वाकर्षण बल के विरुद्ध किया जाने वाला कार्य होगा (g = 10ms-2)


एक लड़का किसी सीधी सड़क पर 5N के घर्षण बल के विरुद्ध गतिमान है। 1.5 km की दूरी चलने के बाद वह 100m त्रिज्या के गोल चक्कर पर सही मार्ग भूल जाता है। परंतु वह उस वृत्ताकार पथ पर डेढ़ चक्कर लगाता है और फिर 2.0 km तक आगे जाता है। उसके द्वारा किया गया कार्य परिकलित कीजिए।


चार व्यक्ति 250 kg के बॉक्स को 1m की ऊँचाई तक उठाते हैं और उसे बिना ऊपर-नीचे किए थामे रखते हैं

  1. ये व्यक्ति बॉक्स को ऊपर उठाने में कितना कार्य करते हैं?
  2. बॉक्स ऊपर थामे रखने में वे कितना कार्य करते हैं? 
  3. बॉक्स को थामे रखने में वे थक क्यों जाते हैं? (g = 10ms-2)

वृत्ताकार गति में घूमने वाली वस्तु का कार्य शून्य क्यों होता है?


नीचे दिए गए पर्यायों में से एक या अनेक अचूक पर्याय चुनो।

कार्य करने के लिए ऊर्जा को ______ होना पड़ता है।

  1. स्थानांतरित
  2. अभिसारित
  3. रूपांतरित
  4. नष्ट

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×