हिंदी

Hindi Medium कक्षा ९ - CBSE Question Bank Solutions

Advertisements
[object Object]
[object Object]
विषयों
मुख्य विषय
अध्याय

Please select a subject first

Advertisements
Advertisements
< prev  521 to 540 of 4151  next > 

एक समकोण त्रिभुज की रचना कीजिए, जिसका आधार 12 सेमी और कर्ण तथा अन्य भुजा का योग 18 सेमी है।

[11] रचनाएँ
Chapter: [11] रचनाएँ
Concept: undefined >> undefined

एक पार्क चतुर्भुज ABCD के आकार का है, जिसमें ∠C = 90° है, AB = 9 मी, BC = 12 मी, CD = 5 मी और AD = 8 मी है। इस पार्क का क्षेत्रफल कितना है?

[10] हीरोन सूत्र
Chapter: [10] हीरोन सूत्र
Concept: undefined >> undefined

Advertisements

एक चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसमें AB = 3 सेमी, BC = 4 सेमी, CD = 4 सेमी, DA = 5 सेमी और AC = 5 सेमी हैं।

[10] हीरोन सूत्र
Chapter: [10] हीरोन सूत्र
Concept: undefined >> undefined

राधा ने एक रंगीन कागज़ से एक हवाईजहाज़ का चित्र बनाया, जैसा कि आकृति में दिखाया गया है। प्रयोग किए गए कागज़ का कुल क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

[10] हीरोन सूत्र
Chapter: [10] हीरोन सूत्र
Concept: undefined >> undefined

एक त्रिभुज और एक समांतर चतुर्भुज का एक ही आधार है और क्षेत्रफल भी एक ही है। यदि त्रिभुज की भुजाएँ 26 सेमी, 28 सेमी और 30 सेमी हैं तथा समांतर चतुर्भुज 28 सेमी के आधार पर स्थित है, तो उसकी संगत ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

[10] हीरोन सूत्र
Chapter: [10] हीरोन सूत्र
Concept: undefined >> undefined

एक समचतर्भजाकार घास के खेत में 18 गायों के चरने के लिए घास है। यदि इस समचतुर्भुज की प्रत्येक भुजा 30 मी है और बड़ा विकर्ण 48 मी है, तो प्रत्येक गाय को चरने के लिए इस घास के खेत का कितना क्षेत्रफल प्राप्त होगा?

[10] हीरोन सूत्र
Chapter: [10] हीरोन सूत्र
Concept: undefined >> undefined

एक पतंग तीन भिन्न-भिन्न रंगों के कागज़ों से बनी है। इन्हें आकृति में I, II और III से दर्शाया गया है। पतंग का ऊपरी भाग 32 सेमी विकर्ण का एक वर्ग है और निचला भाग 6 सेमी, 6 सेमी और 8 सेमी भुजाओं का एक समद्विबाहु त्रिभुज है। ज्ञात कीजिए कि प्रत्येक रंग का कितना कागज़ प्रयुक्त किया गया है।

[10] हीरोन सूत्र
Chapter: [10] हीरोन सूत्र
Concept: undefined >> undefined

फर्श पर एक फूलों का डिज़ाइन 16 त्रिभुजाकार टाइलों से बनाया गया है, जिनमें से प्रत्येक की भुजाएँ 9 सेमी, 28 सेमी और 35 सेमी हैं (देखिए आकृति )। इन टाइलों को 50 पैसे प्रति सेमी की दर से पालिश कराने का व्यय ज्ञात कीजिए।

[10] हीरोन सूत्र
Chapter: [10] हीरोन सूत्र
Concept: undefined >> undefined

एक खेत समलंब के आकार का है जिसकी समांतर भुजाएँ 25 मी और 10 मी हैं। इसकी असमांतर भुजाएँ 14 मी और 13 मी हैं। इस खेत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

[10] हीरोन सूत्र
Chapter: [10] हीरोन सूत्र
Concept: undefined >> undefined

40 इंजीनियरों की उनके आवास से कार्यस्थल की ( किलोमीटर में ) दूरियाँ ये हैं

5 3 10 20 25 11 13 7 12 31
19 10 12 17 18 11 32 17 16 2
7 9 7 8 3 5 12 15 18 3
12 14 2 9 6 15 15 7 6 12

0 – 5 को (जिसमें 5 सम्मिलित नहीं है)पहला अंतराल लेकर ऊपर दिए हुए आँकड़ों से वर्ग - माप 5 वाली एक वर्गीकृत बारंबारता बंटन सारणी बनाइए। इस सारणीबद्ध निरूपण में आपको कौन-से मुख्य लक्षण देखने को मिलते हैं?

[12] सांख्यिकी
Chapter: [12] सांख्यिकी
Concept: undefined >> undefined

30 दिन वाले महीने में एक बार की सापेक्ष आर्द्रता (%में) यह रही है 

98.1 98.6 99.2 90.3 86.5 95.3 92.9 96.3 94.2 95.1
89.2 92.3 97.1 93.5 92.7 95.1 97.2 93.3 95.2 97.3
96.2 92.1 84.9 90.2 95.7 98.3 97.3 96.1 92.1 89
  1. वर्ग 84 – 86, 86 – 88 आदि लेकर एक वर्गीकृत बारंबारता बंटन सारणी बनाइए।

  2. क्या आप बता सकते हैं कि ये आँकड़े किस महीने या ऋतु से संबंधित है?

  3. इन आँकड़ों का परिसर क्या है?

[12] सांख्यिकी
Chapter: [12] सांख्यिकी
Concept: undefined >> undefined

निकटतम सैंटीमीटरों में मापी गई 50 विद्यार्थियों की लंबाइयाँ ये हैं

161 150 154 165 168 161 154 162 150 151
162 164 171 165 158 154 156 172 160 170
153 159 161 170 162 165 166 168 165 164
154 152 153 156 158 162 160 161 173 166
161 159 162 167 168 159 158 153 154 159

(I) 160 – 165, 165 – 170 आदि वर्ग अंतराल लेकर ऊपर दिए गए आँकड़ों को एक वर्गीकृत बारंबारता बंटन सारणी के रूप में निरूपित कीजिए।
(II) इस सारणी की सहायता से आप विद्यार्थियों की लंबाइयों के संबंध में क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं?

[12] सांख्यिकी
Chapter: [12] सांख्यिकी
Concept: undefined >> undefined

एक नगर में वायु में सल्फर डाइ-ऑक्साइड का साद्रण भाग प्रति मिलियन [Parts Per Million (Ppm)] में ज्ञात करने के लिए एक अध्ययन किया गया। 30 दिनों के प्राप्त किए गए आँकड़े आगे दिए हैं 

0.03 0.08 0.08 0.09 0.04 0.17
0.16 0.05 0.02 0.06 0.18 0.20
0.11 0.08 0.12 0.13 0.22 0.07
0.08 0.01 0.10 0.06 0.09 0.18
0.11 0.07 0.05 0.07 0.01 0.04

(I) 0.00 – 0.04, 0.04 – 0.08 आदि का वर्ग अंतराल लेकर इन आँकड़ों की एक वर्गीकृत बारंबारता सारणी बनाइए।
(II) सल्फर डाई-आक्साइड की सांद्रता कितने दिन 0.11 भाग प्रति मिलियन से अधिक रही?

[12] सांख्यिकी
Chapter: [12] सांख्यिकी
Concept: undefined >> undefined

तीन सिक्कों को एक साथ 30 बार उछाला गया। प्रत्येक बार चित (Head) आने की संख्या निम्न है

0 1 2 2 1 2 3 1 3 0
1 3 1 1 2 2 0 1 2 1
3 0 0 1 1 2 3 2 2 0

ऊपर दिए गए आँकड़ों के लिए बारंबारता बंटन सारणी बनाइए।

[12] सांख्यिकी
Chapter: [12] सांख्यिकी
Concept: undefined >> undefined

50 दशमलव स्थान तक शुद्ध 𝝅 का मान नीचे दिया गया है
3.1415926535 8979323846 2643383279 5028841971 6939937510

  1. दशमलव बिंदु के बाद आने वाले 0 से 9 तक के अंकों का एक बारंबारता बंटन बनाइए।
  2. सबसे अधिक बार और सबसे कम बार आने वाले अंक कौन कौन से हैं?
[12] सांख्यिकी
Chapter: [12] सांख्यिकी
Concept: undefined >> undefined

तीस बच्चों से यह पूछा गया कि पिछले सप्ताह उन्होंने कितने घंटों तक टी० बी० के प्रोग्राम देखे। प्राप्त परिणाम ये रहे हैं।

1 6 2 3 5 12 5 8 4 8
10 3 4 12 2 8 15 1 17 6
3 2 8 5 9 6 8 7 14 12

(I) वर्ग चौड़ाई 5 लेकर और एक वर्ग अंतराल को 5-10 लेकर इन आँकड़ों की एक वर्गीकृत बारंबारता बंटन सारणी बनाइए।

(II) कितने बच्चों ने सप्ताह में 15 या अधिक घंटों तक टेलीविजन देखा?

[12] सांख्यिकी
Chapter: [12] सांख्यिकी
Concept: undefined >> undefined

एक कंपनी एक विशेष प्रकार की कार बैटरी बनाती है। इस प्रकार की 40 बैटरियों के जीवन-काल (वर्षों में ) ये रहे हैं:

2.6 3.0 3.7 3.2 2.2 4.1 3.5 4.5
3.5 2.3 3.2 3.4 3.8 3.2 4.6 3.7
2.5 4.4 3.4 3.3 2.9 3.0 4.3 2.8
3.5 3.2 3.9 3.2 3.2 3.1 3.7 3.4
4.6 3.8 3.2 2.6 3.5 4.2 2.9 3.6

0.5 माप के वर्ग अंतराल लेकर तथा 2-2.5 से प्रारंभ करके इन आँकड़ों की एक वर्गीकृत बारंबारता बंटन सारणी बनाइए।

[12] सांख्यिकी
Chapter: [12] सांख्यिकी
Concept: undefined >> undefined

एक पार्क में खेल रहे विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों की संख्या का एक यादृच्छिक सर्वेक्षण (Random Survey) करने पर निम्नलिखित आँकड़े प्राप्त हुए:

आयु (वर्षो में) बच्चों की संख्या
1 - 2 5
2 - 3 3
3 - 5 6
5 - 7 12
7 - 10 9
10 - 15 10
15 - 17 4

ऊपर दिए गए आँकड़ों को निरूपित करने वाला एक आयतचित्र खींचिए।

[12] सांख्यिकी
Chapter: [12] सांख्यिकी
Concept: undefined >> undefined

एक स्थानीय टेलीफोन निर्देशिका से 100 कुलनाम (surname) यदृच्छया लिए गए और उनसें अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों की संख्या का निम्न बारंबारता बंटन प्राप्त किया गया:

वर्णमाला के अक्षरों की संख्या कुलनामों की संख्या
1 − 4 6
4 − 6 30
6 − 8 44
8 − 12 16
12 − 20 4
  1. दी गई सूचनाओं को निरूपित करने वाला एक आयतचित्र खींचिए।
  2. वह वर्ग अंतराल बताइए जिसमें अधिकतम संख्या में कुलनाम हैं।
[12] सांख्यिकी
Chapter: [12] सांख्यिकी
Concept: undefined >> undefined

निम्नलिखित पर बहुपद 5x - 4x2 + 3 का मान ज्ञात कीजिए:

x = 0

[2] बहुपद
Chapter: [2] बहुपद
Concept: undefined >> undefined
< prev  521 to 540 of 4151  next > 
Advertisements
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×