English Medium
Hindi Medium
Academic Year: 2024-2025
Date & Time: 28th February 2025, 10:30 am
Duration: 3h
Advertisements
सामान्य निर्देश:
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख्ती से अनुपालन कीजिए :
- इस प्रश्नपत्र में चार खंड हैं - क, ख, ग और घ।
- इस प्रश्नपत्र में कुल 16 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य है।
- प्रश्नपत्र में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
- प्रश्नों के उत्तर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए लिखिए।
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
|
रंगमंच की दुनिया में मोबाइल थियेटर अबूझा नाम नहीं और असम में तो ये मनोरंजन का दूसरा नाम है। देश ही नहीं दुनिया भर में अपनी तरह का अनोखा, चलता-फिरता रंगमंच जो खानाबदोश जिंदगी जीता है। जिसका आज यहाँ ठौर, तो कल वहाँ ठिकाना इसलिए इसे भ्रमण थियेटर भी कहते हैं। असम में फिल्मों से ज्यादा मोबाइल थियेटर लोकप्रिय है। असम के लेखकों और कलाकारों के लिए ये थियेटर किसी संजीवनी से कुछ कम नहीं हैं। ट्रकों पर खाने-पीने से लेकर स्टेज, कुर्सी, पोशाक, तकनीकी उपकरणों समेत सारे सामानों से लदकर ये आठ से नौ महीनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार प्रदर्शन करते हैं। रूपरेखा भले ही नाटक की हो, पर इसका स्टाइल पूरा फिल्मी है। फिल्मों की तरह इन थियेटरों में दिखाए जाने वाले नाटकों का भी बैनर, पोस्टर लगाकर खूब प्रचार होता है। थियेटर शब्द सुनकर आमतौर पर गंभीर विषयवस्तु और श्वेत-श्याम स्टेज के नाटकों का खाका मस्तिष्क में उभरता है। ये घुमक्कड़ रंगमंच मंचन भले ही नाटकों का करते हैं, लेकिन इनमें पटकथा से लेकर नाच-गाना, एक्शन, इमोशन हर तरह का फिल्मी मसाला होता है। अभिनय और प्रस्तुति के मामले में यहाँ मनोरंजन से कोई समझौता नहीं होता। टी.वी. केबल चैनलों और नई तकनीकों का इसके बाजार पर भी असर पड़ा है। बाज़ार और तकनीकी चहलकदमी ने इसका रूप ही नहीं रुख भी बदल दिया है लेकिन फिर भी इंटरनेट की तकनीकी आँधी इसके तंबू को उखाड़ नहीं पाई है। इसकी वजह है इसकी विविधता में वास्तविकता। पुरानी लाइटिंग, साउंड, तकनीकी उपकरणों के बावजूद इनके सेट एकदम असली लगते हैं और उस पर कलाकारों की जीवंत ओर उम्दा प्रस्तुति की तो बात ही क्या! अपनी मौलिकता की वजह से समय की रेत पर यह आज भी अपनी पहचान के साथ स्थिर खड़ा है। |
(i) मोबाइल थियेटर से क्या अभिप्राय है? (1)
- मोबाइल पर देखे जाने वाला थियेटर
- मोबाइल की सहायता से बना थियेटर
- चलते-फिरते देखे जाने वाला थियेटर
- चलता-फिरता थियेटर
(ii) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यान से पढ़िए और उचित विकल्प का चयन कर लिखिए: (1)
कथन: असम के लेखकों, कलाकारों के लिए मोबाइल थियेटर संजीवनी हैं।
कारण: मोबाइल थियेटर उन्हें आत्मिक, सामाजिक और आर्थिक संतुष्टि प्रदान करता है।
विकल्प:
- कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- कारण सही है किंतु कथन गलत है।
- कथन सही है किंतु कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।
- कथन तथा कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
(iii) मोबाइल थियेटर के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं: (1)
- मोबाइल थियेटर फिल्मी मसालों से युक्त होते हैं।
- मोबाइल थियेटर असम में मनोरंजन का एकमात्र साधन हैं।
- बाज़ारवाद और तकनीक का प्रभाव मोबाइल थियेटरों पर भी पड़ा है।
विकल्प:
- केवल (II) सही है।
- केवल (III) सही है।
- (I) और (II) सही हैं।
- (I) और (III) सही हैं।
(iv) मोबाइल थियेटर पारंपरिक थियेटर से किस प्रकार भिन्न हैं? 25-30 शब्दों में लिखिए। (2)
(v) समय की रेत पर मोबाइल थियेटर की पहचान को स्थिर रखने वाली कौन-सी विशेषता है? किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए। (2)
Chapter:
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
|
जलवायु परिवर्तन के साथ जैसे-जैसे मौसम का ‘पैटर्न’ समुद्र के स्तर को प्रभावित कर रहा है, नदी प्रणालियों में भूकम्प से होने वाले महाविनाशकारी परिवर्तनों को समझना अपरिहार्य हो चला है। धरती लगातार हिल रही है। पहाड़ों में दरारें पड़ रही हैं। नदियाँ वैसे भी, विशेष रूप से मार्ग और प्रवाह में परिवर्तन के प्रति संवेदनशील होती हैं। भूकम्प से नदी मार्ग में परिवर्तन के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं, जिससे संपत्ति, कृषि और बुनियादी ढाँचे को भारी नुकसान पहुँच सकता है। हाल में, जब अध्येताओं की एक टीम ने ढाका से सौ किलोमीटर दक्षिण में नदी की पुरानी मुख्यधारा खोजने के लिए सैटेलाइट चित्रों का इस्तेमाल किया तो उस इलाके में भूकम्पीय संकेत-चिन्ह मिले। इस क्षेत्र में गंगा और ब्रह्मपुत्र की प्लेटें करीब होने से यहाँ अकसर तेज भूकम्प आते रहे हैं । डेल्टा वाले नदी क्षेत्र में उच्च तीव्रता का भूकम्प आने पर प्रवाह का रास्ता पूरी तरह बदल सकता है। वहाँ तबाही इसलिए बहुत भयावह होगी, क्योंकि अब उस क्षेत्र में लाखों की घनी बसावट है। भूकम्पीय गतिविधियों और नदियों के प्रवाह पर बारीक नजर रखे हुए वैज्ञानिक लगातार ऐसे जोखिम वाले तमाम वैश्विक क्षेत्रों की पहचान करने में जुटे हैं। सब कुछ के बावजूद, किसी भूकम्प के सटीक मापदंडों या किसी भी क्षण नदी के बहाव के बारे में पूर्वानुमान लगाना असंभव है। |
(i) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए: (1)
कथन: नदी प्रणालियों में भूकम्पीय विनाशकारी बदलावों को समझना अनिवार्य हो गया है।
कारण: भूकम्प से नदी मार्ग में परिवर्तन के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।
विकल्प:
- कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
- कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या है।
- कथन गलत है किंतु कारण सही है।
(ii) अध्ययनकर्ताओं को ढाका के दक्षिण में नदी की मुख्यधारा खोजते हुए क्या जानकारी मिली? (1)
- उस क्षेत्र के पहाड़ों में दरारें मिलीं।
- उस क्षेत्र की संवेदनशीलता की जानकारी मिली।
- नदी की पुरानी मुख्यधारा इस क्षेत्र से गायब हो चुकी है।
- उस इलाके में नदी की पुरानी मुख्यधारा के संकेत-चिन्ह मिले।
(iii) डेल्टा वाले क्षेत्र में तीव्र भूकम्प आने से होगा: (1)
- नदी-मार्ग बदल सकता है।
- भयानक तबाही होगी।
- उन क्षेत्रों में घनी बसावट हो सकती है।
- वहाँ अकसर तेज भूकम्प आते रहेंगे।
विकल्प:
- I - II
- II - III
- III - IV
- I - IV
(iv) भूकम्प के सटीक मापदंड और नदी के बहाव का पूर्वानुमान लगाना असंभव क्यों है? किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए। (2)
(v) पृथ्वी में हो रही लगातार भीतरी हलचल के कौन-से परिणाम हो रहे हैं और हो सकते हैं? (2)
Chapter:
‘पदबंध’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
बच्चे झूमते-गाते हुए चल रहे थे। (क्रिया-विशेषण पदबंध छाँटकर लिखिए।)
Chapter:
‘पदबंध’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
किसी को आगे-पीछे की खबर न थी। (संज्ञा पदबंध छाँटकर लिखिए।)
Chapter:
‘पदबंध’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
छींट की सस्ती साड़ी में लिपटी नायिका ने गायिका को पीछे छोड़ दिया। (विशेषण पदबंध छाँटकर लिखिए।)
Chapter:
‘पदबंध’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
बाजार के चौराहे से लाल बालों वाला एक सिपाही चला आ रहा था। (संज्ञा पदबंध छाँटकर लिखिए।)
Chapter:
‘पदबंध’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
इनमें से कुछ शहर छोड़कर चले गए हैं। (क्रिया पदबंध छाँटकर लिखिए।)
Chapter:
‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
मैं इरादा करता कि आगे से खूब जी लगाकर पढ़ूँगा। (सरल वाक्य में बदलिए।)
Chapter:
‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
मैं फटकार और घुड़कियाँ खाकर भी खेल-कूद का तिरस्कार नहीं कर सकता था। (संयुक्त वाक्य में परिवर्तित कीजिए।)
Chapter:
‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
मैं मज़े से खेलता रहा और दरजे में भी अव्वल आया। (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए।)
Chapter:
‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
जब मैं भोर का सारा समय गुल्ली-डंडे की भेंट करके लौटा तो भाई साहब ने तलवार खींच ली। (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए।)
Chapter:
‘रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
मौका पाते ही हॉस्टल से निकलकर मैं मैदान में आ जाता। (मिश्र वाक्य में बदलिए।)
Chapter:
‘समास’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
‘स्वाधीन’ समस्त पद का विग्रह करके भेद भी लिखिए।
Chapter:
‘समास’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
‘निस्संदेह’ समस्त पद किस समास का उदाहरण है?
Chapter:
‘समास’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लिखिए:
‘नीलगगन’ समस्त पद किस समास का उदाहरण है और कैसे?
Chapter:
Advertisements
समस्त पद बनाकर भेद का नाम लिखिए:
तीन वेणियों (नदियों) का संगम स्थल
Chapter:
रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे द्वारा कीजिए:
पढ़ाई के लिए इतनी मेहनत! उतनी मेहनत से तो मुझे ______।
Chapter:
रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे द्वारा कीजिए:
मैं कमरे में इस तरह ______ कि माँ को खबर न हो।
Chapter:
‘व्यर्थ में लिखना’ अर्थ को व्यक्त करने वाला मुहावरा लिखिए।
Chapter:
‘खून जलाना’ मुहावरे का वाक्य में इस तरह प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए।
Chapter:
आज मैं बीमार हो जाऊँ, तो तुम्हारे हाथ-पाँव फूल जाएँगे।
इस वाक्य में प्रयुक्त मुहावरे को छाँटकर उसका वाक्य में प्रयोग कीजिए।
Chapter:
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए बहुविकल्पी प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प से चुनकर दीजिए:
| दुनिया कैसे वजूद में आई? पहले क्या थी? किस बिंदु से इसकी यात्रा शुरू हुई? इन प्रश्नों के उत्तर विज्ञान अपनी तरह से देता है, धार्मिक ग्रंथ अपनी-अपनी तरह से। संसार की रचना भले ही कैसे हुई हो लेकिन धरती किसी एक की नहीं है। पंछी, मानव, पशु, नदी, पर्वत, समंदर आदि की इसमें बराबर की हिस्सेदारी है। यह और बात है कि इस हिस्सेदारी में मानव जाति ने अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी हैं। पहले पूरा संसार एक परिवार के समान था अब टुकड़ों में बँटकर एक-दूसरे से दूर हो चुका है। पहले बड़े-बड़े दालानों-आँगनों में सब मिल-जुलकर रहते थे अब छोटे-छोटे डिब्बे जैसे घरों में जीवन सिमटने लगा है। बढ़ती हुई आबादियों ने समंदर को पीछे सरकाना शुरू कर दिया है,पेड़ों को रास्तों से हटाना शुरू कर दिया है, फैलते हुए प्रदूषण ने पंछियों को बस्तियों से भगाना शुरू कर दिया है। |
(i) धरती के बारे में क्या कहा गया है?
- धरती मानव की है।
- धरती का अस्तित्व पहले से है।
- धरती सबकी साझी है।
- धरती सहनशील है।
(ii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए:
कथन: पहले धरती पर प्रत्येक जीव-जन्तु अपना अधिकार समझते और मिलजुलकर रहते।
कारण: ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना में विश्वास रखते थे।
विकल्प:
- कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
- कथन गलत है किंतु कारण सही है।
- कथन और कारण दोनों सही हैं, और कारण कथन की सही व्याख्या है।
(iii) संयुक्त परिवारों की वर्तमान में क्या स्थिति है?
- एकल परिवारों में सिमटना
- स्वार्थ का हावी होना
- परस्पर मिलनसारिता
- सभी एक-दूसरे के सहायक
(iv) बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव हुआ:
- समुद्र को धकेलना शुरू हुआ।
- सब अपने लिए स्थान खोजने लगे।
- संसाधनों की खोज शुरू हुई।
- लूट-पाट बढ़ने लगी।
(v) कॉलम - 1 और कॉलम - 2 को सुमेलित करके सही उत्तर चुनिए:
| कॉलम - 1 | कॉलम - 2 | ||
| 1. | प्रदूषण ने | I. | पेड़ साफ कर दिए |
| 2. | बढ़ती आबादी ने | II. | परिभाषा बदल गई |
| 3. | परिवार की | III. | पक्षियों को बेघर किया |
विकल्प:
- 1 - II, 2 - I, 3 - III
- 1 - I, 2 - III, 3 - II
- 1 - II, 2 - III, 3 - I
- 1 - III, 2 - I, 3 - II
Chapter:
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
पढ़ाई के प्रति बड़े भाई साहब और छोटे भाई की सोच में क्या अंतर था? ‘बड़े भाई साहब’ पाठ के आधार पर लिखिए।
Chapter:
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘डायरी का एक पन्ना’ पाठ में लेखक द्वारा कई आंदोलनकारियों का उल्लेख हुआ है, जिनसे हम साधारणतः अपरिचित हैं। इसके पीछे लेखक का क्या दृष्टिकोण हो सकता है?
Chapter:
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘प्रेम सबको जोड़ता है।’ ‘तताँरा-वामीरो कथा’ के आधार पर इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
Chapter:
गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘गिन्नी का सोना’ पाठ में दिए गए प्रसंग के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
Chapter:
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों को चुनकर लिखिए:
|
कंपनी बाग के मुहाने पर सुबह-शाम कंपनी बाग में आते हैं बहुत से सैलानी |
(i) 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में प्रयुक्त तोप को किसने बनवाया था?
- झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई ने
- ईस्ट इंडिया कंपनी ने
- बहादुरशाह जफ़र ने
- मंगल पांडे ने
(ii) काव्यांश के आधार पर तोप की विशेषता थी:
- बहुत सुंदर और बढ़िया थी।
- पर्यटक उसे देखने आते थे।
- अपनी क्षमता पर गर्व था।
- वर्ष में दो बार चमकाया जाता था।
(iii) वर्ष में तोप चमकाने के दिन होंगे:
- गाँधी जयंती
- स्वतंत्रता दिवस
- नववर्ष दिवस
- गणतंत्र दिवस
विकल्प:
- I - III
- II - IV
- I - II
- III - IV
(iv) हमारे शूरवीरों को मौत के घाट उतारने वाली ‘तोप’ को हमने सँभालकर क्यों रखा है?
- आजादी की जंग का महत्त्वपूर्ण हिस्सा होने के कारण।
- अंग्रेजों के अत्याचारों का प्रमाण होने के कारण।
- एक विशाल और ऐतिहासिक तोप होने के कारण।
- स्वतंत्रता विरोधी ताकतों से सावधान रहने की सीख देने के कारण।
(v) ‘कंपनी बाग के मुहाने पर’- पंक्ति में प्रयुक्त ‘मुहाने’ शब्द का अर्थ है:
- प्रवेश द्वार
- बीचोंबीच
- अंतिम द्वार
- बाईं तरफ
Chapter:
काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
कबीर के, निंदक को पास रखने वाले विचार से आप कहाँ तक सहमत हैं और क्यों?
Chapter:
काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
किसी भी देश के विकास के लिए उदार व्यक्तियों की आवश्यकता होती है, कैसे? ‘मनुष्यता’ कविता के आधार पर लिखिए।
Chapter:
काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘पर्वत प्रदेश में पावस’ कविता में कवि ने पर्वत की विशालता को किस प्रकार चित्रित किया है? स्पष्ट कीजिए।
Chapter:
काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए:
‘आत्मत्राण’ कविता की प्रार्थना अन्य प्रार्थनाओं से अलग कैसे है? स्पष्ट कीजिए।
Chapter:
Advertisements
संचयन पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए:
हरिहर काका को वृद्धावस्था में किन परेशानियों का सामना करना पड़ा? बुजुर्गों के खुशहाल जीवन के लिए आप क्या सुझाव देंगे?
Chapter:
संचयन पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए:
‘कोई भी भाषा आपसी व्यवहार में बाधा नहीं बनती।’ अपने आसपास से कोई उदाहरण देकर इस तथ्य की पुष्टि कीजिए।
Chapter:
संचयन पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए:
आपका घनिष्ठ मित्र दूसरे मजहब का है, आपके घर में उसका स्वागत किस प्रकार होता है? विस्तार से लिखिए।
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
ओलंपिक में मिला भारत को रजत पदक....
- नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रचा इतिहास
- खुशी की लहर
- भारत का नाम रोशन
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
ई-पुस्तकालय
- पुस्तकालय का आधुनिक रूप
- ई-पुस्तकालय के लाभ
- ई-पुस्तकालय की सीमाएँ और भविष्य
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए:
कड़ाके की ठंड और सड़क का कुत्ता....
- ठंडी रात में कूँ-कूँ करता कुत्ता
- मदद के हाथ
- राहत के क्षण
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:
आप दसवीं कक्षा के छात्र/छात्रा ओज/ओजस्विता हैं। आपके अनुरोध पर आपके विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या ने फुटबॉल प्रशिक्षक (कोच) की व्यवस्था कर दी है। अत: उन्हें धन्यवाद पत्र लिखिए।
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए:
आप ओज/ओजस्विता हैं। बच्चों में बढ़ते स्क्रीन समय पर चिंता व्यक्त करते हुए किसी दैनिक हिंदी समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए:
आप राजकीय वरिष्ठ विद्यालय के हिंदी अध्यापक/अध्यापिका देव/देविका हैं। आप विद्यालय में अंतर्विद्यालय कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराने जा रहे हैं। विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए:
आप राजकीय वरिष्ठ विद्यालय के छात्र/छात्रा देव/देविका हैं। भोजनावकाश के दौरान आपकी जैकेट खेल के मैदान में छूट गई थी। उसकी जानकारी देते हुए स्कूल के नोटिस बोर्ड पर लगाने के लिए एक सूचना लिखिए।
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर लगभग 40 शब्दों में विज्ञापन लिखिए:
स्थानीय पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जनहित में एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
Chapter:
निम्नलिखित विषय पर लगभग 40 शब्दों में विज्ञापन लिखिए:
गर्मी की छुटिटयों में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा बच्चों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। अतः उसके लिए विज्ञापन तैयार कीजिए।
Chapter:
“खेतों में भुट्टे की फसल देखकर हर कोई कहता-वाह! कितनी बढ़िया है। दो-चार दिन में काटने की तैयारी थी लेकिन......” पंक्ति से शुरुआत करते हुए लगभग 100 शब्दों में लघुकथा को पूरा कीजिए।
Chapter:
आप मोहल्ला सुधार समिति के सचिव अर्पण/अर्पणा हैं। पिछले दो दिनों से आपके मोहल्ले में पानी की आपूर्ति बाधित है, अत: जल आपूर्ति के लिए जल बोर्ड के अध्यक्ष को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखिए।
Chapter:
Other Solutions
Submit Question Paper
Help us maintain new question papers on Shaalaa.com, so we can continue to help studentsonly jpg, png and pdf files
CBSE previous year question papers Class 10 Hindi Course - B with solutions 2024 - 2025
Previous year Question paper for CBSE Class 10 Hindi Course - B-2025 is solved by experts. Solved question papers gives you the chance to check yourself after your mock test.
By referring the question paper Solutions for Hindi Course - B, you can scale your preparation level and work on your weak areas. It will also help the candidates in developing the time-management skills. Practice makes perfect, and there is no better way to practice than to attempt previous year question paper solutions of CBSE Class 10.
How CBSE Class 10 Question Paper solutions Help Students ?
• Question paper solutions for Hindi Course - B will helps students to prepare for exam.
• Question paper with answer will boost students confidence in exam time and also give you an idea About the important questions and topics to be prepared for the board exam.
• For finding solution of question papers no need to refer so multiple sources like textbook or guides.
