हिंदी

आप राजकीय वरिष्ठ विद्यालय के हिंदी अध्यापक/अध्यापिका देव/देविका हैं। आप विद्यालय में अंतर्विद्यालय कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराने जा रहे हैं। विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने - Hindi Course - B

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

निम्नलिखित विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए:

आप राजकीय वरिष्ठ विद्यालय के हिंदी अध्यापक/अध्यापिका देव/देविका हैं। आप विद्यालय में अंतर्विद्यालय कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराने जा रहे हैं। विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने के लिए एक सूचना तैयार कीजिए।

लेखन कौशल
Advertisements

उत्तर

राजकीय वरिष्ठ विद्यालय

शास्त्री नगर, जयपुर

सूचना

दिनांक: 25 नवंबर 2025

अंतर्विद्यालय कहानी लेखन प्रतियोगिता

सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि विद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा अपने तत्वावधान में कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 18 दिसंबर 2025 को विद्यालय अवकाश के पश्चात सरस्वती सभागार में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र सहित नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। अन्य प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र के साथ पुरस्कार दिए जाएंगे। इच्छुक विद्यार्थी अपना नाम अपनी कक्षा शिक्षक/शिक्षिका को 11 दिसंबर 2025 तक अवश्य लिखवा दें। निर्धारित तिथि के बाद नाम देने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आयोजक
देविका
हिंदी विभागाध्यक्ष,
राजकीय वरिष्ठ विद्यालय,
शास्त्री नगर, जयपुर

shaalaa.com
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
2024-2025 (March) Delhi Set 1
Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×