Advertisements
Advertisements
प्रश्न
आप मोहल्ला सुधार समिति के सचिव अर्पण/अर्पणा हैं। पिछले दो दिनों से आपके मोहल्ले में पानी की आपूर्ति बाधित है, अत: जल आपूर्ति के लिए जल बोर्ड के अध्यक्ष को लगभग 80 शब्दों में ई-मेल लिखिए।
Advertisements
उत्तर
प्रेषक: [email protected]
प्रेषिति: [email protected]
विषय: जलापूर्ति की समस्या के संबंध में।
महोदय,
मैं मोहल्ला सुधार समिति की सचिवा हूँ। आपको बताना चाहती हूँ कि अभी मार्च का महीना चल रहा है और आगे बहुत गर्मी पड़ने वाली है। इस समय पानी की ज़रूरत अधिक होती है, लेकिन हमारे मोहल्ले में जलापूर्ति ठीक से नहीं हो रही है। कई-कई दिनों तक पानी नहीं आता, जिससे लोगों को बहुत परेशानी होती है। अगर अभी ऐसी स्थिति है, तो आगे समस्या और बढ़ सकती है। अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया हमारे क्षेत्र में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति कराने की व्यवस्था करें। मुझे उम्मीद है कि आप इस समस्या पर शीघ्र ध्यान देंगे।
धन्यवाद
भवदीया,
अर्पणा
सचिव,
मोहल्ला सुधार समिति,
शिवाजी नगर,
इंदौर
