हिंदी

यदि एक गोला एक घन के अंतर्गत है, तो घन के आयतन का गोले के आयतन से अनुपात 6 : π है।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

यदि एक गोला एक घन के अंतर्गत है, तो घन के आयतन का गोले के आयतन से अनुपात 6 : π है। 

विकल्प

  • सत्य

  • असत्य

MCQ
सत्य या असत्य
Advertisements

उत्तर

यह कथन सत्य है।

स्पष्टीकरण -

माना एक घन की भुजा x है।

∴ एक घन का आयतन (Vc) = (x)3

एक गोले की त्रिज्या `(r) = x/2`

गोले का आयतन `(V_s) = 4/3 pi(r^3)`

= `4/3 pi (x/2)^3`

= `4/3 pi xx x^3/8`

∴ `V_c/V_s = x^3/(4/3 pi x^3/8) = 6/pi` या 6 : π

अतः, अभीष्ट अनुपात 6 : π है।

shaalaa.com
गोले का आयतन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 13: पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन - प्रश्नावली 13.2 [पृष्ठ १२७]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 9
अध्याय 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन
प्रश्नावली 13.2 | Q 9. | पृष्ठ १२७

संबंधित प्रश्न

उस गोले का आयतन ज्ञात कीजिए जिसकी त्रिज्या 7 cm है।

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


उस ठोस गोलाकार गेंद द्वारा हटाए गए (विस्थापित) पानी का आयतन ज्ञात कीजिए, जिसका व्यास 0.21 m है।

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


चंद्रमा का व्यास पृथ्वी के व्यास का लगभग एक चौथाई है। चंद्रमा का आयतन पृथ्वी के आयतन की कौन-सी भिन्न है?


उस गोले का आयतन ज्ञात कीजिए जिसका पृष्ठीय क्षेत्रफल 154 cm2 है।

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


दवाई का एक कैपसूल (Capsule) 3.5 mm व्यास का एक गोला (गोली) है। इस कैपसूल को भरने के लिए कितनी दवाई (mm3 में) की आवश्यकता होगी?

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


एक लकड़ी के बुकशेल्फ (Book-Shelf) की बाहरी विमाएँ निम्न हैं: ऊँचाई = 110 सेमी, गहराई = 25 सेमी, चौड़ाई = 85 सेमी ( देखिए आकृति)। प्रत्येक स्थान पर तख्तों की मोटाई 5 सेमी है। इसके बाहरी फलकों पर पालिश कराई जानी है और आंतरिक फलकों पर पेंट किया जाना है। यदि पालिश कराने की दर 20 पैसे प्रति सेमी है और पेंट कराने की दर 10 पैसे प्रति सेमी2 है, तो इस बुक-शैल्फ पर पालिश और पेंट कराने का कुल व्यय ज्ञात कीजिए।


किसी घर के कंपाउंड की सामने की दीवार को 21 सेमी व्यास वाले लकड़ी के गोलों को छोटे आधारों पर टिका कर सजाया जाता है, जैसा कि आकृति में दिखाया गया है। इस प्रकार के आठ गोलों का प्रयोग इस कार्य के लिए किया जाना है और इन गोलों को चाँदी वाले रंग में पेंट करवाना है। प्रत्येक आधार 1.5 सेमी त्रिज्या और ऊँचाई 7 सेमी का एक बेलन है तथा इन्हें काले रंग से पेंट करवाना है। यदि चाँदी वाले रंग का पेंट करवाने की दर 25 पैसे प्रति सेमी है तथा काले रंग का पेंट करवाने की दर 5 पैसे प्रति सेमी2 हो, तो पेंट करवाने का कुल व्यय ज्ञात कीजिए।


एक गोले के व्यास में 25% की कमी हो जाती है। उसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल कितने प्रतिशत कम हो गया है?


एक ही धातु के बने दो ठोस गोलों का भार 5920 g और 740 g है। यदि छोटे गोले का व्यास 5 cm है, तो बड़े गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।


दो गोलों के आयतनों का अनुपात 64 : 27 है। इनके पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×