हिंदी

एक ही धातु के बने दो ठोस गोलों का भार 5920 g और 740 g है। यदि छोटे गोले का व्यास 5 cm है, तो बड़े गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

एक ही धातु के बने दो ठोस गोलों का भार 5920 g और 740 g है। यदि छोटे गोले का व्यास 5 cm है, तो बड़े गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।

योग
Advertisements

उत्तर

दिया गया है, एक ठोस गोले का भार, m1 = 5920 g

तथा एक अन्य ठोस गोले का भार, m2 = 740 g

छोटे गोले का व्यास = 5 cm

∴ छोटे गोले की त्रिज्या, r2 = `5/2`, m2 = 740 g

हम जानते हैं कि, घनत्व = `("द्रव्यमान" (M))/("आयतन" (D))`

⇒ आयतन, `V = M/D`

⇒ `V_1 = 5920/D cm^3`   ...(i)

और `V_2 = 740/D cm^3`  ...(ii)

समीकरण (i) को समीकरण (ii) से विभाजित करने पर, हम पाते हैं,

`V_1/V_2 = (5920/D)/(740/D)`

∵ गोले का आयतन = `4/3 pir^3`

`(4/3 pir_1^3)/(4/3 pir_2^3) = 5920/740`

⇒ `(r_1/r_2)^3 = 592/74`

⇒ `(r_1/(5/2))^3 = 592/74`   ...`[∵ r_2 = 5/2 cm]`

⇒ `r_1^3/(125/8) = 592/74`

⇒ `(8r_1^3)/125 = 592/74`

⇒ `r_1^3 = 592/74 xx 125/8`

= `74000/592`

= 125

∴ r1 = 5 cm   ...[घनमूल का धनात्मक मान लेने पर]

अतः, बड़े गोले की त्रिज्या 5 सेमी है।

shaalaa.com
गोले का आयतन
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 13: पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन - प्रश्नावली 13.3 [पृष्ठ १२९]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 9
अध्याय 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन
प्रश्नावली 13.3 | Q 5. | पृष्ठ १२९

संबंधित प्रश्न

उस गोले का आयतन ज्ञात कीजिए जिसकी त्रिज्या 7 cm है।

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


उस ठोस गोलाकार गेंद द्वारा हटाए गए (विस्थापित) पानी का आयतन ज्ञात कीजिए, जिसका व्यास 0.21 m है।

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


धातु की एक गेंद का व्यास 4.2 cm है। यदि इस धातु का घनत्व 8.9 ग्राम प्रति cm3 है, तो इस गेंद का द्रव्यमान ज्ञात कीजिए।

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


चंद्रमा का व्यास पृथ्वी के व्यास का लगभग एक चौथाई है। चंद्रमा का आयतन पृथ्वी के आयतन की कौन-सी भिन्न है?


लोहे के सत्ताइस ठोस गोलों को पिघलाकर, जिनमें से प्रत्येक की त्रिज्या r है और पृष्ठीय क्षेत्रफल S है, एक बड़ा गोला बनाया जाता है जिसका पृष्ठीय क्षेत्रफल S’ है। ज्ञात कीजिए:

  1. नए गोले की त्रिज्या r'
  2. S और S' का अनुपात

एक लकड़ी के बुकशेल्फ (Book-Shelf) की बाहरी विमाएँ निम्न हैं: ऊँचाई = 110 सेमी, गहराई = 25 सेमी, चौड़ाई = 85 सेमी ( देखिए आकृति)। प्रत्येक स्थान पर तख्तों की मोटाई 5 सेमी है। इसके बाहरी फलकों पर पालिश कराई जानी है और आंतरिक फलकों पर पेंट किया जाना है। यदि पालिश कराने की दर 20 पैसे प्रति सेमी है और पेंट कराने की दर 10 पैसे प्रति सेमी2 है, तो इस बुक-शैल्फ पर पालिश और पेंट कराने का कुल व्यय ज्ञात कीजिए।


एक गोले का आयतन उस बेलन के आयतन का `2/3` होता है जिसकी ऊँचाई और व्यास गोले के व्यास के बराबर है।


यदि 4.2 cm व्यास वाली एक गोलाकार गेंद को पूर्णत : पानी में डुबो दिया जाए, तो उसके द्वारा विस्थापित पानी का आयतन ज्ञात कीजिए।


दो गोलों के आयतनों का अनुपात 64 : 27 है। इनके पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात ज्ञात कीजिए।


एक ही त्रिज्या वाले एक गोले और एक लंब वृत्तीय बेलन के आयतन बराबर हैं। बेलन का व्यास उसकी ऊँचाई से कितने प्रतिशत अधिक है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×